फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: The speed of infection started increasing, 170 positive patients were found ... three prisoners positive in Bhairavgarh Jail

Ujjain Corona Update: बढ़ने लगी संक्रमण की रफ्तार, मिले 170 पॉजिटिव मरीज...भैरवगढ़ जेल में तीन कैदी पॉजिटिव

Wed, 12 Jan 2022 03:38 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 12 Jan 2022 03:38 PM IST
सार

इंदौर में कोरोना के कोहराम के बाद अब उज्जैन में भी हालात बिगड़ने लगे हैं। कुछ मरीजों से शुरू हुआ आंकड़ा अब बढ़ने लगा है। मंगलवार को 170 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। केंद्रीय जेल भैरवगढ़ तक कोरोना पहुंच गया और तीन कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन
Ujjain: The speed of infection started increasing, 170 positive patients were found ... three prisoners positive in Bhairavgarh Jail
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना के कोहराम के बाद अब उज्जैन में भी हालात बिगड़ने लगे हैं। कुछ मरीजों से शुरू हुआ आंकड़ा अब बढ़ने लगा है। मंगलवार को 170 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। केंद्रीय जेल भैरवगढ़ तक कोरोना पहुंच गया और तीन कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इधर उज्जैन की ही दो बुजुर्ग महिलाओं की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई।
विज्ञापन


दरअसल उज्जैन में बीते कुछ दिनों से कोरोना केस बढ़ने लगे हैं। शुरुआत में तो आंकड़े बहुत कम थे लेकिन अब संख्या बढ़ने लगी हैं। मंगलवार को जारी बुलेटिन में उज्जैन में 170 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। मंगलवार तक 624 एक्टिव केस थे। इनमें से 613 होम आइलेशन में है। 11 मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया है। उज्जैन जिले के महिदपुर में एक साथ 14 मरीज मिले हैं। कहा जा रहा है कि शासकीय सेवारत लोगों में कोरोना केस बढ़ रहे हैं। अब तक करीब 70 से अधिक शासकीय कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। 
विज्ञापन


भैरवगढ़ जेल के तीन कैदी पॉजिटिव
उज्जैन के भैरवगढ़ स्थित केंद्रीय जेल में कोरोना के तीन मरीज मिले हैं। इनको आइसोलेशन में रखा है। बताया जा रहा है कि कोर्ट से सजा पाकर आने वाले कैदियों के लिए बनी बैरक में पहले दो मरीज कोविड पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद सभी की जांच कराई गई तो एक और कोरोना पॉजिटिव सामने आया। जेल अधीक्षक उषा राज के अनुसार भैरवगढ़ जेल में आने वाले कैदियों के लिए बनी बैरक में 60 कैदी रखे जाते हैं। इन सभी कैदियों का नियमानुसार कोविड टेस्ट होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से दो मरीजों की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दोनों को जेल में बने आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया। इसके बाद बैरक में मौजूद सभी कैदियों का कोविड टेस्ट कराया गया। इनमें से फिर एक युवक कोविड पॉजिटिव आया। इसे भी आइसोलेशन वार्ड में  शिफ्ट किया है। कोरोा संक्रमण के मद्देनजर जेल में कैदियों से मिलने आने वाले परिजनों पर पाबंदियां बढ़ा दी गई हैं। परिजनों का वेक्सीनेशन सर्टिफिकेट चैक किया जा रहा है। इसके बाद ही उन्हें कैदियों से मिलने की अनुमति दी जा रही है। अंदर आने के बाद भी कैदियों और परिजनों के बीच कांच की दीवार रहती है। उसमें से दोनों को बात करने की अनुमति है।

दो महिलाओं की तबीयत बिगड़ी
इधर उज्जैन में ही कोरोना संक्रमित दो बुजुर्ग महिला की हालत मंगलवार को खराब हो गई। दोनों महिलाओं को निजी अस्पताल से माधवनगर अस्पताल रैफर किया है। दोनों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। एक महिला को वेंटिलेटर पर रखना पड़ा है। बताया जा रहा है कि महिला को कोरोना का टीका नहीं लगाया गया था। दोनों को रेमडेसिविर इंजेक्शन भी लगाए जा रहे हैं। इनमें से एक की उम्र 68 वर्ष तो दूसरी की 70 वर्ष बताई जा रही है।


दोनों निजी अस्पतालों में भर्ती थी। तबीयत अधिक खराब होने पर माधवनगर अस्पताल रैफर कर दिया गया। दोनों को सांस लेने में तकलीफ होने पर आक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। महिलाओं के जीनोम सिक्वेसिंग जांच के लिए नमूनों को दिल्ली भेजा गया है। डाक्टरों का कहना है कि दोनों महिलाओं में कोरोना की दूसरी लहर में मिले डेल्टा वैरिएंट की तरह लक्षण मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed