फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: The power went off during the rounds and the brides changed, after going home after farewell, they lost their senses, the rounds were done again

उज्जैन: फेरों के वक्त गुल हुई बिजली और बदल गई दुल्हनें, विदाई के बाद घर जाकर देखा तो उड़े होश, दोबारा करवाए गए फेरे

Mon, 09 May 2022 10:26 AM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 09 May 2022 10:26 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में अजीब घटना हुई। शादी की रस्म के समय फेरों की बारी आई तो बिजली चली गई। अंधेरे में दुल्हनें बदल गईं और गलत दूल्हे के साथ फेरे हो गए। अगले दिन पता चला तो विवाद हुआ। बाद में दोबारा सही दूल्हे के साथ दुल्हनों के फेरे करवाए। 

विज्ञापन
Ujjain: The power went off during the rounds and the brides changed, after going home after farewell, they lost their senses, the rounds were done again
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में एक ऐसी घटना घटी जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया। धूमधाम से हो रही शादी में बिजली ने खलल डाला और बिजली गुल होते ही दुल्हनें बदल गई। इतना ही नहीं पंडित ने बदली हुई दुल्हनों के साथ दूल्हों के फेरे भी करवा दिए। जब दोनों दूल्हे अपनी दुल्हनों को घर ले गए तब हकीकत पता चली तो विवाद की स्थिति बनी और बाद में समझौता हुआ।
विज्ञापन


मामला उज्जैन जिले के दंगवाड़ा गांव का है। इंगोरिया थाना क्षेत्र के दंगवाड़ा गांव में भील समाज के भोला और गणेश  के साथ यह अनहोनी हुई। दरअसल, दोनों की बरात उज्जैन जिले के नलवा के समीप ग्राम असलाना गई थी। यहां वधु पक्ष की तीन बहनों की शादी थी। फेरों के बाद दो दुल्हनें शुक्रवार को दंगवाड़ा आई थीं। गणेश की शादी निकिता नाम की दुल्हन के साथ होनी थी लेकिन जब फेरे होने लगे तो बिजली गुल हो गई। इस कारण दुल्हन बदल गई और निकिता के फेरे गणेश के साथ न होकर रामेश्वर के साथ हो गए। दूसरी दुल्हन ने गणेश के साथ फेरे ले लिए। चूंकि दुल्हनें घूंघट में थी और दोनों की ड्रेस भी एक जैसी थी  इस कारण किसी को कुछ पता नहीं चला और हर कोई विवाह की रस्मों में मशगूल रहा मगर अगले दिन सुबह जब दुल्हनों की विदाई हुई और दूल्हें उनको लेकर घर पहुंचे तो हकीकत पता चली। इसके बाद विवाद की स्थिति बनी। दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ और समझौते के लिए रास्ता निकालने की सोची। बाद में पंडित से बात की और फिर से पूजन आदि करवाकर फेरों की रस्म निभाई। इसमें जिस दूल्हे के साथ जिस दुल्हन की शादी होनी थी उसकी शादी कराई जिसके बाद मामला ठंडा हुआ। इस मामले में परिजनों ने कहा कि अंधेरा होने और दुल्हनों की एक जैसी ड्रेस होने के कारण यह स्थिति बन गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed