फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: The miscreants who took the car for a test drive escaped, the next day the car was found on the road

उज्जैन: टेस्ट ड्राइव के लिए कार लेकर निकले बदमाश हुए फरार, अगले दिन कार सड़क पर मिली

Thu, 27 Jan 2022 04:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 27 Jan 2022 04:59 PM IST
सार

उज्जैन में रोचक  मामला सामने आया है। कार शोरूम से दो युवक टेस्ट ड्राइव के नाम पर गाड़ी ले भागे। हालांकि सेफ्टी फीचर की वजह से वे कार को छोड़कर रफूचक्कर हो गए। सीसीटीवी में दोनों की तस्वीरें आ गई हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Ujjain: The miscreants who took the car for a test drive escaped, the next day the car was found on the road
Ujjain: कार लेकर भागे बदमाश की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरों से मिल गई हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में रोचक  मामला सामने आया है। कार शोरूम से दो युवक टेस्ट ड्राइव के नाम पर गाड़ी ले भागे। हालांकि सेफ्टी फीचर की वजह से वे कार को छोड़कर रफूचक्कर हो गए। सीसीटीवी में दोनों की तस्वीरें आ गई हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार की है। आगर रोड पर सांघी ब्रदर्स के शोरूम पर दो लोग गाड़ी खरीदने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने एक कार पसंद की और उसका टेस्ट ड्राइव लेने की इच्छा जाहिर की। शोरूम कर्मचारी विष्णु गोयल को साथ लेकर वे टेस्ट ड्राइव पर निकल गए। भैरवगढ़ मार्ग पर अचानक गाड़ी रोकी और कुछ आवाज आने की बात कही। इस पर शोरूम कर्मचारी उतरकर गाड़ी देखने लगा। तभी दोनों युवकों ने गाड़ी दौड़ा दी। शोरूम कर्मचारी गोयल ने इसकी शिकायत शोरूम पर की। जहां से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शोरूम के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो दोनों आरोपियों की तस्वीर मिल गई। 
विज्ञापन


पुलिस को बुधवार को वीर सावरकर नगर में एक कार खड़ी होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि शोरूम से चोरी हुई गाड़ी थी। कार में कोई नहीं था। पुलिस ने गाड़ी जब्त कर ली है, आरोपियों की तलाश की जा रही है। शोरूम से बताया गया कि कार में सेफ्टी फीचर थे, जिससे आरोपी कार ज्यादा दूर नहीं ले जा पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed