{"_id":"61f2822f75b0cf2fce750ee4","slug":"ujjain-the-miscreants-who-took-the-car-for-a-test-drive-escaped-the-next-day-the-car-was-found-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जैन: टेस्ट ड्राइव के लिए कार लेकर निकले बदमाश हुए फरार, अगले दिन कार सड़क पर मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन: टेस्ट ड्राइव के लिए कार लेकर निकले बदमाश हुए फरार, अगले दिन कार सड़क पर मिली
Thu, 27 Jan 2022 04:59 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 27 Jan 2022 04:59 PM IST
सार
उज्जैन में रोचक मामला सामने आया है। कार शोरूम से दो युवक टेस्ट ड्राइव के नाम पर गाड़ी ले भागे। हालांकि सेफ्टी फीचर की वजह से वे कार को छोड़कर रफूचक्कर हो गए। सीसीटीवी में दोनों की तस्वीरें आ गई हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Ujjain: कार लेकर भागे बदमाश की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरों से मिल गई हैं।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन में रोचक मामला सामने आया है। कार शोरूम से दो युवक टेस्ट ड्राइव के नाम पर गाड़ी ले भागे। हालांकि सेफ्टी फीचर की वजह से वे कार को छोड़कर रफूचक्कर हो गए। सीसीटीवी में दोनों की तस्वीरें आ गई हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार की है। आगर रोड पर सांघी ब्रदर्स के शोरूम पर दो लोग गाड़ी खरीदने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने एक कार पसंद की और उसका टेस्ट ड्राइव लेने की इच्छा जाहिर की। शोरूम कर्मचारी विष्णु गोयल को साथ लेकर वे टेस्ट ड्राइव पर निकल गए। भैरवगढ़ मार्ग पर अचानक गाड़ी रोकी और कुछ आवाज आने की बात कही। इस पर शोरूम कर्मचारी उतरकर गाड़ी देखने लगा। तभी दोनों युवकों ने गाड़ी दौड़ा दी। शोरूम कर्मचारी गोयल ने इसकी शिकायत शोरूम पर की। जहां से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शोरूम के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो दोनों आरोपियों की तस्वीर मिल गई।
पुलिस को बुधवार को वीर सावरकर नगर में एक कार खड़ी होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि शोरूम से चोरी हुई गाड़ी थी। कार में कोई नहीं था। पुलिस ने गाड़ी जब्त कर ली है, आरोपियों की तलाश की जा रही है। शोरूम से बताया गया कि कार में सेफ्टी फीचर थे, जिससे आरोपी कार ज्यादा दूर नहीं ले जा पाए।