{"_id":"61bdbf584c40e93caf0bb1b0","slug":"ujjain-the-dead-body-of-the-elderly-was-lying-in-the-drum-there-were-no-clothes-on-the-body-the-workers-were-shocked-to-see","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जैन: ड्रम में पड़ा था बुजुर्ग का शव, शरीर पर नहीं थे कपड़े...देखकर चौंक गए मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन: ड्रम में पड़ा था बुजुर्ग का शव, शरीर पर नहीं थे कपड़े...देखकर चौंक गए मजदूर
Sat, 18 Dec 2021 04:39 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sat, 18 Dec 2021 04:39 PM IST
सार
नानाखेड़ा स्टेडियम में काम करने वाले उस वक्त चौंक गए जब एक प्लास्टिक के ड्रम में बुजुर्ग की लाश पड़ी मिली। लाश पर कोई वस्त्र नहीं था। निर्वस्त्र लाश की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
इस तरह ड्रम मंे पड़ी हुई थी बुजुर्ग की लाश।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इन दिनों उज्जैन के नानाखेड़ी स्टेडियम में निर्माण चल रहा है। रोज की तरह यहां काम चल रहा था, लेकिन शनिवार सुबह काम करने वाले उस वक्त चौंक गए जब एक प्लास्टिक के ड्रम में बुजुर्ग की लाश पड़ी मिली। लाश पर कोई वस्त्र नहीं था। निर्वस्त्र लाश की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बुजुर्ग की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह नानाखेड़ा स्टेडियम में कुछ मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान वे पानी लेने के लिए ड्रम के पास गए तो देखा कि अंदर बुजुर्ग का शव पड़ा है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ड्रम से निकाला। शव निर्वस्त्र था।
मजदूरों ने बताया कि शुक्रवार शाम को वे काम खत्म करके गए थे। उस दौरान ड्रम में भरे पानी का उपयोग किया था। बाद में घर चले गए थे। शनिवार सुबह वापस काम पर आए और ड्रम के पास जाकर देखा तो पाया कि अंदर बुजुर्ग का शव पड़ा है। पुलिस ने बुजुर्ग के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि दो दिन पहले मजदूरों ने उक्त बुजुर्ग को स्टेडियम के आसपास घूमते देखा था। हालांकि वह कौन है और कहां रहता है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बुजुर्ग की उम्र करीब 60 से 70 वर्ष के बीच है। पुलिस उसकी शिनाख्त करने के प्रयास कर रही है। पुलिस ने आसपास देखा तो पाया कि मृतक का पायजामा बाहर रखा हुआ था। ऐसे में यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं ऐसा तो नहीं कि नहाने के दौरान ही तेज ठंड के चलते बुजुर्ग की मौत हो गई हो। पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से बुजुर्ग के बारे में पता किया जा रहा है।