फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Ram Mandir Pran Pratishtha program organized on Ram Navami, BJP organization General Secretary Hitanand attended

उज्जैन: रामनवमी पर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का हुआ आयोजन, बीजेपी संगठन महामंत्री हितानंद हुए शामिल

Sun, 10 Apr 2022 03:49 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 10 Apr 2022 03:49 PM IST
सार

उज्जैन के कलियादेह में रामनवमी के अवसर पर नव निर्मित मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान बीजेपी के संगठन मंत्री हितानंद शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
Ujjain: Ram Mandir Pran Pratishtha program organized on Ram Navami, BJP organization General Secretary Hitanand attended
राम मंदिर में की गई प्राण प्रतिष्ठा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के कलियादेह में रामनवमी के अवसर पर नव निर्मित मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान बीजेपी के संगठन मंत्री हितानंद शर्मा मौजूद रहे। मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। राम दरबार के निर्माण में सामाजिक सौहार्द एवं समरसता का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सनवर पटेल के पिता शेर मोहम्मद पटेल का विशेष योगदान रहा। उन्होंने विशेष आर्थिक सहयोग के साथ ही निरंतर 6 माह शिल्पकार के साथ प्रत्यक्ष उपस्थित होकर अष्ट धातु में राम दरबार का निर्माण करवाया। 
विज्ञापन


मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विवेक जोशी ,ग्रामीण जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह, पूर्व मंत्री पारस जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ चिंतामणि मालवीय, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल जैन समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


उज्जैन का ऐतिहासिक गांव कालियादेह अपने पुरातात्विक एवं धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। यहां महल के साथ ही बावन कुंड, सूर्य मंदिर सहित अनेक धार्मिक स्थल है जो इस स्थान को धर्मनगरी उज्जैन में एक महत्वपूर्ण गांव के रूप में स्थापित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed