{"_id":"63be45526aa610301f786a0b","slug":"ujjain-news-i-am-responsible-for-my-death-forgive-me-parents-nursing-student-wrote-in-suicide-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: 'मेरी मौत का जिम्मेदार मैं हूं,मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना', नर्सिंग छात्र ने सुसाइड नोट में लिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: 'मेरी मौत का जिम्मेदार मैं हूं,मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना', नर्सिंग छात्र ने सुसाइड नोट में लिखा
Wed, 11 Jan 2023 10:42 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 11 Jan 2023 10:42 AM IST
सार
नर्सिंग के छात्र द्वारा आत्महत्या की घटना आज सुबह उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र में सामने आई। पुलिस ने बताया कि शास्त्री नगर में रहने वाले नर्सिंग छात्र द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने की सूचना मिली।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उज्जैन में नर्सिंग कोर्स कर रहे एक छात्र ने खुदकुशी कर ली। इससे पहले उसने सुसाइड नोट में लिखा- 'मेरी मौत का जिम्मेदार मैं खुद हूं, मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना।'
विज्ञापन
नर्सिंग के छात्र द्वारा आत्महत्या की घटना आज सुबह उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र में सामने आई। पुलिस ने बताया कि शास्त्री नगर में रहने वाले नर्सिंग छात्र द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने की सूचना मिली। जब मृतक का दोस्त कमरे पर पहुंचा तो राकेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी बेरछा, शाजापुर फांसी पर लटका मिला।
विज्ञापन
राकेश शास्त्री नगर में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा था। उसने अपने दोस्त सुरेश धनोतिया व एक अन्य के साथ कमरा किराए पर ले रखा था। आज सुरेश अस्पताल चला गया था और दूसरा दोस्त भोपाल गया हुआ था। तब राकेश घर पर अकेला था। कुछ देर बाद जब सुरेश वापस लौटा तो कमरे मे राकेश फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। उसमें लिखा है 'मेरी मौत का जिम्मेदार मैं खुद हूं, मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना।' पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
