फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Municipality CMO had given supari to brother-in-law, miscreants attacked with a knife... accused of conspiracy made CMO

उज्जैन: नगर पालिका सीएमओ ने दी थी देवर की सुपारी, बदमाशों ने किया था चाकू से हमला...सीएमओ को बनाया साजिश का आरोपी

Thu, 13 Jan 2022 01:59 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 13 Jan 2022 01:59 PM IST
सार

डॉक्टर पर हुए कातिलाना हमले की साजिश सरकारी अफसर ने रची थी। पुलिस ने मामले में शुजालपुर नगर पालिका की सीएमओ को आरोपी बनाया है। संपत्ति विवाद के चलते सीएमओ ने हमला करवाया था। घायल डॉक्टर आरोपी सीएमओ का देवर है।
 

विज्ञापन
Ujjain: Municipality CMO had given supari to brother-in-law, miscreants attacked with a knife... accused of conspiracy made CMO
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डॉक्टर पर हुए कातिलाना हमले की साजिश सरकारी अफसर ने रची थी। पुलिस ने मामले में शुजालपुर नगर पालिका की सीएमओ को आरोपी बनाया है। संपत्ति विवाद के चलते सीएमओ ने हमला करवाया था। घायल डॉक्टर आरोपी सीएमओ का देवर है।
विज्ञापन


दरअसल नागझिरी क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी डॉ मोहम्मद हुसैन पर 18 नवंबर 2021 की रात को तीन बदमाशों ने जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर इंदौर के हिस्ट्रीशीटर सलमान शाह और उसके साथी सद्दाम कमाल व हारून पटेल निवासी चंदन नगर इंदौर तथा भूरा निवासी सलसलाई शाजापुर को गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी भूरा ने कुबूल किया था कि ग्राम तलेन निवासी उसके भांजे अकील खान को एक महिला ने डॉक्टर पर हमले की सुपारी दी थी। अकील ने हमला करवाया था। आरोपी अकील लगातार फरार चल रहा था। जिस पर पुलिस ने उस पर तीन हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।  इधर आरोपियों से पूछताछ के दौरान शुजालपुर के अकील व एक महिला का जिक्र आया था। इसके बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि घायल डॉक्टर शुजालपुर नगर पालिका की सीएमओ निगहत सुल्ताना का देवर है। उससे निगहत का संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। निगहत ने ही डॉ. हुसैन पर हमले की साजिश रची थी। इसके लिए उसने अपने पड़ोसी अकील को सुपारी दी थी। अकील ने इंदौर के बदमाशों से डॉ. हुसैन पर जानलेवा हमला करवाया था। पुलिस ने जांच के बाद निगहत व अकील को भी आरोपी बनाया है। सीएमओ निगहत को आरोपी बनाने की जानकारी मिलने के बाद उसने अग्रिम  जमानत के लिए आवेदन किया था लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। सीएमओ फरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed