फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Minister Bhupendra Singh arrived to visit Lord Mahakal, inspected the works of expansion plan

उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन करने पहु्ंचे मंत्री भूपेंद्र सिंह, विस्तारीकरण योजना के कार्यों का किया निरीक्षण

Thu, 28 Apr 2022 06:03 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 28 Apr 2022 06:03 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह गुरुवार को उज्जैन पहुंचे। परिवार के साथ उन्होंने महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान विस्तारीकरण योजना के तहत किए जा रहे विकास कार्यों को देखा व इसके संबंध में जरूरी निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Ujjain: Minister Bhupendra Singh arrived to visit Lord Mahakal, inspected the works of expansion plan
मंत्री भूपेंद्र सिंह को जानकारी देते हुए कलेक्टर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मप्र के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह गुरुवार को उज्जैन पहुंचे। उन्होंने महाकाल मंदिर के दर्शन किए। मंदिर में चल रहे मंदिर कार्यों का निरीक्षण किया। मंत्री सिंह ने कहा कि काशी के बाद उज्जैन का नाम पूरे देश में प्रचारित होगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक प्रदेश के मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने गुरुवार दोपहर को उज्जैन पहुंचे और सपरिवार भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने पहुंचे। गर्भगृह पहु्ंचकर दर्शन किए। मंदिर के पुजारी आशीष गुरु व अन्य ने पूजन-अभिषेक करवाया। दर्शन के बाद मंत्री सिंह ने स्मार्ट सिटी के तहत श्री महाकालेश्वर मंदिर के विस्तार योजना के कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे और निरीक्षण के दौरान सबसे पहले फेसिलिटी सेंटर-2 से शुरुआत की और महाकाल कॉरिडोर को देखा। इसके बाद लोटस पोंड, त्रिवेणी संग्रहालय के निकट बनाई गई अलग-अलग प्रतिमाओं और बड़े रूद्र सागर के गहरीकरण के कार्य को देखा। कलेक्टर आशीष सिंह ने मंत्री भूपेन्द्र सिंह को कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। रूद्र सागर में स्वच्छ जल भरने को लेकर किस तरह से तैयारी की गई है, इसके बारे में भी मंत्री सिंह को बताया गया। 
विज्ञापन


उज्जैन के धार्मिक पर्यटन में होगी वृद्धि
मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति पावन धरा पर आने वाले हैं। सीएम साहब को स्वीकृति मिली है। जो जरूरी कार्य पूरे होने हैं उसको लेकर दिशा-निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के बाद नगरीय विकास मंत्री ने कहा कि इन कार्यों में सांस्कृतिक इतिहास की झलक मिलती है। यहां पर बनाई गई कलात्मक मूर्तियां सजीव लगती है। कार्य पूर्ण होने और इसके लोकार्पण के बाद निश्चित रूप से उज्जैन के धार्मिक पर्यटन में वृद्धि होगी। उज्जैन का नाम काशी के बाद संपूर्ण देश में प्रचारित होगा। गौरतलब है कि महाकाल कॉरिडोर के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्जैन आगमन प्रस्तावित है। इसके चलते तैयारियां की जा रही हैं। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी मई में उज्जैन आ सकते हैं। वे महाकाल दर्शन भी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed