फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Mahakaleshwar Temple Photo Today Mahakal Bhasmarti Images

Ujjain News: बाबा महाकाल का ऐसा श्रृंगार कि देखते रह गए भक्त, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Mon, 18 Mar 2024 11:04 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 18 Mar 2024 11:04 AM IST
सार

Ujjain Mahakal Photo Today: श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन
Ujjain Mahakaleshwar Temple Photo Today Mahakal Bhasmarti Images
करें बाबा महाकाल के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ujjain Mahakal Photo Today:विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की नवमीं पर सोमवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया गया। 

विज्ञापन




भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से कर पूजन किया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और रुद्राक्ष व पुष्पों की माला धारण करवाई गई।
विज्ञापन


आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि आज नवमी की भस्मआरती में बाबा महाकाल का त्रिपुंड और चन्द्र धारण करवाकर श्रृंगार किया गया। मावा, इलायची, अंगूर, चेरी से बाबा महाकाल को सजाया गया और मखाने व कमल के फूलों की माला भी पहनाई गई। नमकीन का भोग लगाया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान  पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed