{"_id":"6ae02ab58e95ade40f0f77fe","slug":"ujjain-indore-woman-alleges-sexual-assault-in-moving-car-fir-filed-against-two-accused-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जैन: सोशल मीडिया दोस्ती का खौफनाक अंत, चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म, आधी रात को थाने पहुंची पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन: सोशल मीडिया दोस्ती का खौफनाक अंत, चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म, आधी रात को थाने पहुंची पीड़िता
Tue, 27 Oct 2026 10:08 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 27 Oct 2026 10:08 AM IST
सार
इंदौर की एक महिला ने अपने दोस्त और उसके साथियों पर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट और गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। महिला के लिखित आवेदन के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन में इंदौर की एक महिला के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म और बर्बरता का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके दोस्त ने उसे मिलने के लिए उज्जैन बुलाया था, जिसके बाद अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और उसे इंदौर में छोड़कर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर संपर्क और कार में दरिंदगी
पीड़िता ने बताया कि कुछ महीने पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान उज्जैन निवासी चक्रेश जैन से हुई थी। दोनों पूर्व में भी एक-दो बार मिल चुके थे। सोमवार को चक्रेश के बुलाने पर महिला बस से उज्जैन पहुंची। मेघदूत होटल के पास चक्रेश अपने एक साथी के साथ कार लेकर मिला। पीड़िता का आरोप है कि वे उसे कार में घुमाते रहे और यौन उत्पीड़न किया। वीडियो में महिला ने दावा किया कि रास्ते में चक्रेश के चार अन्य दोस्त भी कार में सवार हुए, जिन्होंने मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: एमपी हाईकोर्ट को मिलेंगे 7 नए जज: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी, 45 होगी न्यायाधीशों की संख्या
विज्ञापन
अस्पताल के पास छोड़ा और थाने पहुंची
घटना के बाद आरोपी महिला को इंदौर में अरविंदो अस्पताल के पास छोड़कर चले गए। पीड़िता के मुंहबोले भाई के पास रात लगभग नौ बजे महिला का रोते हुए फोन आया, जिसने पूरी घटना बताई। भाई उसे लेने अरविंदो अस्पताल पहुंचा और वहां से दोनों नानाखेड़ा थाने पहुंचे। महिला रात 12 बजे थाने पहुंची और अपनी आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस ने घटनाक्रम की पड़ताल शुरू की और पीड़िता को सहायता उपलब्ध कराई।
दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीएसपी श्वेता गुप्ता और टीआई नरेंद्र यादव ने पीड़िता से करीब दो घंटे तक गहन पूछताछ की। रात लगभग दो बजे पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार महिला अपनी सहमति से बस से उज्जैन आई थी। उसके लिखित आवेदन पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया वीडियो में चार से पांच लोगों की संलिप्तता का दावा है, जबकि लिखित आवेदन दो के विरुद्ध है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
