{"_id":"62e0ff78b2db2f0dac0c9966","slug":"ujjain-ig-santosh-singh-held-a-meeting-with-the-officers-of-shajapur-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur News: पार्षद के जुलूस में देश-विरोधी नारों के बाद पुलिस चौकस, आईजी ने दिए दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur News: पार्षद के जुलूस में देश-विरोधी नारों के बाद पुलिस चौकस, आईजी ने दिए दिशा-निर्देश
Wed, 27 Jul 2022 02:34 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 27 Jul 2022 02:34 PM IST
सार
पार्षदों के विजयी जुलूस में देश-विरोधी नारे लगने के बाद पुलिस भी चौकस हो गई है। आईजी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और सावधानी बरतने के निर्देश दिए। जुलूस के दौरान ड्यूटी पर अलर्ट रहने को कहा।
विज्ञापन
शाजापुर पहुंचकर उज्जैन रेंज आईजी संतोष सिंह ने अधिकारियों के साथ की बैठक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उज्जैन रेंज आईजी संतोष सिंह ने शाजापुर एसपी ऑफिस में पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने आगामी त्योहारों को लेकर कानून-व्यवस्था और पुलिस की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अफसरों को त्योहार के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। जुलूस-जलसों के दौरान ड्यूटी करने वाले अमले को विशेष तौर पर अलर्ट रहने को कहा।
नगर पालिका चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद 17 जुलाई को शाजापुर में निर्दलीय पार्षद का जुलूस निकला था। इसमें कथित तौर पर देश-विरोधी नारे लगे थे। इस जुलूस में बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था। बावजूद इस तरह की घटना हो गई। पुलिस को जानकारी नहीं लगी। मामला तब सामने आया जब जुलूस निकलने के छह दिन बाद बजरंग दल द्वारा रैली निकालकर एसपी को ज्ञापन दिया गया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और आनन-फानन में प्रकरण दर्ज किया। फिलहाल पार्षद समीउल्ला खान जेल में है। इस घटनाक्रम को लेकर आईजी ने खासी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने इस मामले से सबक लेकर आगामी त्योहारों के दौरान पूरी सतर्कता और सक्रियता के साथ सुरक्षा व्यवस्था में ड्यूटी करने को कहा। साथ ही जिले में आगामी दिनों में होने वाले त्यौहार व आयोजनों को लेकर जानकारी ली।
तैयारियां देखने आया था शाजापुर
आईजी संतोष सिंह ने कहा कि आगामी त्योहारों को लेकर कानून-व्यवस्था और तैयारियों की समीक्षा करने शाजापुर आया था। पुलिस ने संतोषप्रद तैयारियां की हैं। कुछ जगह और बेहतर करने की जरूरत थी, उसे लेकर दिशा-निर्देश भी दिए हैं। आईजी के साथ डीआईजी अनिल कुशवाहा भी शाजापुर आए थे। बैठक में एसपी जगदीश डावर, कलेक्टर दिनेश जैन, एडिशनल एसपी तिलक सिंह बघेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।