फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Honored two days ago, Yashogan done... now being insulted, flexes with photos of Emperor Vikramaditya thrown on the road!

उज्जैन: दो दिन पहले हुआ सम्मान, किया यशोगान...अब हो रहा अपमान, सड़क पर फेंके सम्राट विक्रमादित्य के फोटो वाले फ्लेक्स !

Mon, 04 Apr 2022 05:17 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 04 Apr 2022 05:17 PM IST
सार

गुड़ी पडवा पर उज्जैन में गौरव दिवस मनाया गया। विक्रमोत्सव का आयोजन हुआ। आयोजन खत्म होते ही जो सम्मान था वह अपमान में बदल गया। सम्राट विक्रमादित्य के फोटो लगे फ्लेक्स जमीन पर फेंक दिए गए। इसे लेकर सवाल उठ रहे है।

विज्ञापन
Ujjain: Honored two days ago, Yashogan done... now being insulted, flexes with photos of Emperor Vikramaditya thrown on the road!
इस तरह सड़क पर फेंक दिए सम्राट विक्रमादित्य के फोटो लगे फ्लेक्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ये है उज्जैन। यहां दो दिन पहले जिस सम्मान के साथ नगर गौरव दिवस मनाया गया। विक्रमोत्सव मनाया गया और अब विक्रमादित्य की फोटो पैरो तले रौंदी जा रही है। सवाल उठ रहे हैं कि अब कहां गई वह आस्था वह सम्मान जिसके लिए खुद मप्र के मुखिया शिवराज सिंह चौहान उज्जैन पहुंचे थे।
विज्ञापन


दरअसल, गुड़ी पड़वा पर उज्जैन का गौरव दिवस मनाया गया। इसकी पूर्वसंध्या पर महाकाल मंदिर से गौरव यात्रा निकाली गई। इसमें सम्राट विक्रमादित्य का यशोगान किया गया। उनके नवरत्नों की झांकी सजाई गई। गौरव दिवस पर बड़ा आयोजन हुआ और धर्मनगरी अवंतिका दुल्हन की तरह सजी। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बतौर अतिथि उज्जैन पहुंचे और शहर के पौराणिक महत्व की बातें की। देवास रोड पर बिड़ला शोध भवन में विक्रमोत्सव के लिए विक्रमादित्य शोध पीठ का अस्थायी ऑफिस खोला गया।  इसके लिए परिसर की साज-सज्जा के साथ अनेक होर्डिग्स (फ्लैक्स) लगाए गए थे। यहां विक्रमोत्सव के तहत सम्राट विक्रमादित्य का यशोगान किया। एक इवेंट कंपनी को पूरा काम देने की बात सामने आई लेकिन जैसे ही आयोजन खत्म हुआ तो यशोगान बस बातों में सिमट गया। जिन सम्राट विक्रमादित्य की  तस्वीरों का पूजन किया गया था उनके फोटो को पैरो तले रौंदने के लिए फेंक दिया। कहा गया कि इवेंट कंपनी आयोजन खत्म होने के बाद अपना सामान लेकर चली गई। जो फ्लैक्स और होर्डिंग लगाए गए थे वे वहीं छोड़ दिए। इनमें सम्राट विक्रमादित्य की फोटो के साथ  विक्रमोत्सव की अन्य जानकारी भी है। ये सड़क पर पड़े हैं और लोगों के पैरो तले आ रहे हैं। इसके बाद से सवाल उठ रहे हैं कि आखिर उज्जैन के गौरव का प्रेम अब कहां गया। जिन अफसरों ने सीएम को रिझाने के लिए इतने तामझाम किए वे अब पलटक क्यों नहीं झांक रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed