फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Even after four years of marriage, the child did not take away the child of another, the police caught the child from Gujarat.

उज्जैन: शादी के चार साल बाद भी बच्चा नहीं हुआ तो दूसरे की बच्ची को उठा ले गए, गुजरात में पकड़े गए

Tue, 14 Dec 2021 06:17 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 14 Dec 2021 06:17 PM IST
सार

करीब एक माह पहले अपह्रत हुई डेढ़ वर्षीय बच्ची को पुलिस ने गुजरात से बरामद कर लिया है। मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। दंपति ने बच्ची का अपहरण किया था। वजह यह थी कि उनकी शादी को चार साल हो गए थे लेकिन बच्चा नहीं हो रहा था।

विज्ञापन
Ujjain: Even after four years of marriage, the child did not take away the child of another, the police caught the child from Gujarat.
माता-पिता को बच्ची को सुपुर्द करते हुए पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करीब एक माह पहले अपहृत हुई डेढ़ वर्षीय बच्ची को पुलिस ने गुजरात से बरामद कर लिया है। मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। दंपति ने ही बच्ची का अपहरण किया था। वजह यह थी कि उनकी शादी को चार साल हो गए थे लेकिन बच्चा नहीं हो रहा था। इसके चलते दूसरे की बच्ची का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन


दरअसल उज्जैन के शंकराचार्य चौराहे से करीब 25 दिन पहले डेढ़ वर्षीय बच्ची का अपहरण हो गया था। एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि राजेश पिता रतनलाल मालवीय मुल्लापुरा में शंकराचार्य चौराहे पर रहते हैं। उनके छह बच्चे हैं। राजेश अपनी पत्नी के साथ पन्नी बीनने का काम करता है। 20 नवंबर को वह घर पर बच्चों को घर छोड़कर पन्नी बीनने गया था। इसी बीच बाइकसवार दंपति आए और छह वर्षीय बालिका और डेढ़ वर्षीय बच्ची को चॉकलेट दिलाने की बात कहकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


एक बच्ची चामुंडा माता चौराहे पर मिली
कुछ देर बाद पुलिस को दोनों बालिकाओं के लापता होने की खबर मिली। पुलिस ने खोजबीन शुरू की। छह वर्षीय बालिका चामुंडा माता चौराहे पर खड़ी मिली, लेकिन डेढ़ वर्षीय बच्ची का पता नहीं चल सका। पुलिस ने छह वर्षीय बालिका को थाने लाकर उसके पिता को सूचना दी। इसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से मिला आरोपियों का सुराग
एसपी ने बताया कि डेढ़ वर्षीय बच्ची के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की। शहर में अलग-अलग जगहों के सीसीटीवी फुटेज देखे गए। इसी बीच एक फुटेज हाथ लगा जिसमें बाइक से महिला-पुरुष बच्ची को बैठाकर ले जाते दिखे। इसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और मोबाइल के आधार पर कॉल ट्रेस किए। इसकी मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के नाम ऋतु पति अरविंद गोसर (24) निवासी अमोना देवास और अरविंद पिता अशोक गोसर (29) को हिरासत में लिया। दोनों की लोकेशन गुजरात के मोरवी में थी। पुलिस की टीम वहां पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर उज्जैन ले आई। दोनों के पास से डेढ़ वर्षीय बच्ची को बरामद किया।


शादी के चार साल तक बच्चा नहीं हुआ तो अपहरण की साजिश रची
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने प्रेम विवाह किया था। शादी को चार साल हो गए थे मगर उनको बच्चा नहीं हो रहा था। कुछ दिन पहले उज्जैन में मेले में आए थे। यहां बच्ची को खेलते देखा तो मन में इच्छा हुई कि उसे अपने पास रखें। इसके चलते वे बच्ची को उठाकर ले गए। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया और बाद में परिजनों के सुपुर्द किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed