फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Dabangs took off the groom from the mare, broke the pavilion, the police took out Balona by sitting in a jeep

उज्जैन: दबंगों ने दूल्हे को घोड़ी से उतारा, तोड़ दिया मंडप, पुलिस ने जीप में बैठाकर निकाला बलोना

Sat, 16 Apr 2022 06:15 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 16 Apr 2022 06:15 PM IST
सार

उज्जैन जिले की खाचरौद तहसील के गांव चंदवासला में अजा वर्ग के दूल्हे को दबंगों ने घोड़ी से उतार दिया। परिवारजनों ने आपत्ति ली तो लाठी डंडों से मंडप तोड़ दिया। पुलिस पहुंची और जीप में बैठाकर दूल्हे का बलोना निकाला। 

विज्ञापन
Ujjain: Dabangs took off the groom from the mare, broke the pavilion, the police took out Balona by sitting in a jeep
पुलिस ने जीप में बैठाकर निकाला दूल्हे का बलोना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिले की खाचरौद तहसील के गांव चंदवासला में अजा वर्ग के दूल्हे के घोड़ी चढ़ने पर बवाल हो गया। दबंगों ने विवाद किया और दूल्हे को घोड़ी से उतार दिया। लाठी, पाइप से परिवार पर हमला किया। मंडप भी तोड़ दिया। पुलिस पहुंची और दूल्हे को जीप में बैठाया।
विज्ञापन

Ujjain: Dabangs took off the groom from the mare, broke the pavilion, the police took out Balona by sitting in a jeep
शादी समारोह में डांस करते हुए नजर आए टीआई - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक चंदवासला गांव में कैलाश सिन्हा के बेटे रवि सिन्हा की शादी का समारोह चल रहा था। दूल्हे रवि को घोड़ी पर बैठाकर बनोला  निकाला जा रहा था। इसी बीच दंबगों को सूचना मिली तो वे पहुंचे और रवि को घोड़ी से नीचे उतार दिया। परिवार ने इस पर आपत्ति जताई तो मारपीट करने लग गए। लाठी, पाइप से हमला कर मंडप तोड़ दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटनाक्रम से हर कोई सकते में आ गया। दूल्हे की जान बचाने के लिए परिवार ने उसे घर में छिपा दिया। सूचना मिलने पर  भाटपचलाना और खाचरौद पुलिस पहुंची। भयभीत परिवार को पुलिस ने आश्वस्त किया।दूल्हे को पुलिस की जीप में बैठाकर उसका बनोला निकाला। परिवार की सुरक्षा के लिए घर पर पुलिस जवान भी तैनात किए गए। अगले दिन दूल्हे की बारात बुरानाबाद के लिए रवाना हुई। भाटपचलाना पुलिस ने छह नामजद सहित अन्य के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। इस मामले में अभा क्षत्रीय महासभा ने थाना प्रभारी संजय वर्मा पर आरोप लगाए। वीडियो जारी कर कहा कि गांव चंदलवासा में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती और अन्य समाज में शादी समारोह भी था। इसमें कुछ उपद्रवी गांव का माहौल खराब कर रहे थे। भाटपचलाना थाने के थाना प्रभारी संजय वर्मा द्वारा द्वेषपूर्वक कार्रवाई कर प्रकरण दर्ज किया। थाना प्रभारी वर्मा ने कहा कि कैलाश के बेटे रवि सिन्हा का प्रोसेशन निकल रहा था। विवाद कर लोगों ने मारपीट की। परिवारजन भय की वजह से आगे नहीं बढ़ रहे थे, उनके डर को खत्म करने का ही प्रयास किया गया था। इधर एक वीडियो में थाना प्रभारी डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं। जब यह वीडियो वायरल हुआ और टीआई वर्मा से इस बारे में पूछा गया तो कहा कि पुलिस का काम सामजिक समरसता बनाए रखना भी होता है। रात में जो घटना हुई, उससे शादी में आए डरे-सहमे थे। माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए बनोला जुलूस में थोड़ा नाच लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed