फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Black out in protest against expansion, the area around Mahakal temple shrouded in darkness... the residents said - will not leave Baba

उज्जैन में अनोखा विरोध: विस्तारीकरण के विरोध में किया ब्लैक आउट, अंधेरे में डूबा महाकाल मंदिर के आसपास का क्षेत्र

Sun, 26 Dec 2021 05:16 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 26 Dec 2021 05:16 PM IST
सार

महाकालेश्वर मंदिर के विस्तारीकरण की योजना का विरोध हो रहा है। विरोध की वजह यह है कि मंदिर के सामने कई मकान आ रह हैं जिनको तोड़ा जाएगा। बरसों से लोग यहां रह रहे हैं और वे चाहते हैं कि उन्हें मुआवजा नहीं चाहिए।

विज्ञापन
Ujjain: Black out in protest against expansion, the area around Mahakal temple shrouded in darkness... the residents said - will not leave Baba
ब्लैक आउट कर विरोध प्रदर्शन करते रहवासी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाकालेश्वर मंदिर के विस्तारीकरण की योजना का विरोध हो रहा है। मंदिर के सामने 70 मीटर व पीछे 500 मीटर के आसपास के क्षेत्र में योजना के तहत काम होगा। विरोध की वजह यह है कि मंदिर के सामने कई मकान आ रह हैं जिनको तोड़ा जाएगा। बरसों से लोग यहां रह रहे हैं और वे बाबा के पास रहना चाहते हैै। विरोध स्वरूप लोगों ने ब्लैक आउट किया और कुछ देर के लिए महाकाल मंदिर के आसपास का पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहा।
विज्ञापन


दरअसल महाकाल मंदिर के विस्तारीकरण की योजना के तहत मंदिर के आगे व पीछे के हिस्से में निर्धारित परिधि में निर्माण किए जाने हैं। सड़क चौड़ीकरण, पार्किंग, गार्डन, मॉल, धर्मशाला जैसे कई कार्य शामिल हैं। मंदिर के सामने 70 मीटर में कई लोग सालों से रह रहे हैं। किसी को 60 साल से अधिक समय हो गया है तो कोई सौ सालों से रह रहा है। विस्तारीकरण योजना में इन मकानों को तोड़ा जाएगा। इसके चलते लोग भयभीत हैं। उनका कहना है कि वे यहां से नहीं जा सकते। उनको मुआवजा नहीं चाहिए। बस बाबा के पास रहना है। ऐसे करीब 200 से अधिक परिवारों के चार हजार सदस्य हैं। शनिवार देर रात को इसके चलते रहवासियों ने विरोध किया।  महाकाल मंदिर में अर्जी लगाने के बाद लोगों ने पूरे मंदिर क्षेत्र में ब्लैक आउट कर दिया। काफी देर तक मंदिर के आसपास अंधेरा पसरा रहा। जब प्रशासन को सूचना मिली तो अधिकारी आश्वासन देने पहुंचे। 
विज्ञापन


हमने सबसे कह दिया पर कोई सुनने को तैयार नहीं
इस मामले में क्षेत्रीय रहवासी बाबू यादव ने कहा कि मंदिर विस्तारीकरण को लेकर मंदिर के सामने 70 मीटर अधिग्रहण की योजना है उसे खत्म करने के लिए महाकालेश्वर से गुहार लगाई है। इसके लिए ब्लैक आउट किया। सांसद, विधायक, सीएम सबसे हमने कहकर देखा लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। 215 परिवार के 4000 सदस्य हैं जो पुरखों के समय से यहां रह रहे हैं। प्रशासन का कहना है हम यहां गार्डन, फैसिलिटी सेंटर बनाएंगे। सड़क चौडीकरण करेंगे। जिसको जो करना है करे लेकिन लिखित में आश्वासन दे। हम यहां से नहीं हटने वाले। मंदिर को जो 11 मकानों की आवश्यकता थी वो मंदिर अधिग्रहण कर चुकी, अब 70 मीटर हम नहीं करने देंगे। सीएम साहब यहां धरातल पर आकर देखें, हमें लिखित में आश्वासन दें। हम तो यहां हमेशा महाकाल की भक्तों की सेवा करते रहे हैं। कुछ भी हो तो सबसे पहले हम आते हैं। अब हमको धमकाया जा रहा है। हमको न्याय चाहिए, पैसा नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed