फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: After the performance of saints, now Congress also came forward, Congress leader warned of water satyagraha

उज्जैन: संतों के प्रदर्शन के बाद अब कांग्रेस भी आई आगे, कांग्रेस नेत्री ने दी जल सत्याग्रह की चेतावनी

Wed, 19 Jan 2022 06:13 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 19 Jan 2022 06:13 PM IST
सार

शिप्रा शुद्धिकरण के लिए संतों के आंदोलन के बाद अब कांग्रेस नेत्री नूरी खान ने भी मोर्चा खोल दिया है। नूरी ने जल सत्याग्रह की चेतावनी दी है। शिप्रा नदी में चार फीट गहरे पानी में खड़े होकर नूरी ने प्रदर्शन करने की बात कही है। 

विज्ञापन
Ujjain: After the performance of saints, now Congress also came forward, Congress leader warned of water satyagraha
नूरी खान, कांग्रेस नेत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिप्रा शुद्धिकरण के लिए संतों के आंदोलन के बाद अब कांग्रेस नेत्री नूरी खान ने भी मोर्चा खोल दिया है। नूरी ने जल सत्याग्रह की चेतावनी दी है। शिप्रा नदी में चार फीट गहरे पानी में खड़े होकर नूरी ने प्रदर्शन करने की बात कही है। गुरुवार से ये जल सत्याग्रह शुरू होगा।
विज्ञापन


दरअसल शिप्रा नदी की शुद्धिकरण की मांग को लेकर संत समाज बीते कई समय से आंदोलन कर रहा है। कुछ दिन पहले संतों ने धरना प्रदर्शन किया और शासन-प्रशासन को आड़े हाथ लिया था। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना खत्म किया था, लेकिन हालात सुधरते नहीं देख संत समाज ने फिर से चेतावनी दी है।  14 जनवरी को त्रिवेणी घाट पर स्नान के लिए पानी शुद्ध मिले इसके लिए कान्ह नदी पर मिट्टी का बांध बनाया गया था। रविवार को ये बांध बह गया और कान्ह नदी का प्रदूषित पानी शिप्रा में मिला। इसके बाद संत नाराज हो गए। बांध का निरीक्षण किया और शिप्रा शुद्धिकरण की मांग फिर दोहराई। यह भी कहा कि यदि मांग नहीं मानी गई तो शिप्रा नदी में जलसमाधि लेंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नूरी खान करेंगी जल सत्याग्रह
संतों की इस मांग को अब कांग्रेस नेत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष नूरी खान का भी समर्थन मिल गया है। खान ने जल सत्याग्रह की चेतावनी दी है। नूरी खान  ने कहा कि गुरुवार से वे जल सत्याग्रह की शुरुआत करेंगी। शिप्रा नदी में चार पीट गहरे पानी में खड़े होकर प्रदर्शन करेंगी। संतों में समर्थन में आंदोलन कर रहीं हैं। नूरी ने बताया कि सुबह 10 बजे अपनी कुछ महिला साथियों के साथ शिप्रा नदी के रामघाट पर पहुंचकर जल सत्याग्रह शुरू करेंगी। वे अकेली शिप्रा के प्रदूषित पानी में उतरेंगी और जब तक उज्जैन कलेक्टर या मंत्री मोहन यादव खुद आकर शिप्रा नदी को स्वच्छ और निर्मल करने सहित 16 गंदे नालों और कान्ह नदी का पानी शिप्रा नदी में मिलने से रोकने के ठोस उपाय नहीं बता देते आंदोलन जारी रखेंगी। गौरतलब है कि नूरी खान पहले भी शिप्रा शुद्धिकरण को लेकर आवाज उठा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed