फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: 36-year-old woman became the companion of 82-year-old man, reached ADM court and got married

अजब प्रेम की गजब कहानी: उज्जैन में 82 का दूल्हा, 36 की दुल्हन, एडीएम कोर्ट में जाकर रचाया ब्याह

Sat, 05 Mar 2022 06:53 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 05 Mar 2022 06:53 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में अनोखा विवाह हुआ। 82 साल के रिटायर्ड शासकीय कर्मचारी ने 36 साल की विधवा महिला से विवाह किया। एडीएम कोर्ट पहुंचकर दोनों ने विवाह की प्रक्रिया पूरी की। इस विवाह को देखने के लिए कोर्ट में भीड़ लग गई। 

विज्ञापन
Ujjain: 36-year-old woman became the companion of 82-year-old man, reached ADM court and got married
एसपी जोशी और विभा जोशी, जो बन गए एक-दूसरे का सहारा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कहते हैं जोड़ियां ईश्वर बनाता है और जब मन का मेल हो जाए तो उम्र का बंधन नहीं देखा जाता। ऐसा ही कुछ मध्यप्रदेश के उज्जैन में देखने को मिला जहां 82 साल के बुजुर्ग ने 36 वर्षीय महिला से विवाह किया। एडीएम कोर्ट पहुंचकर विवाह की प्रक्रिया पूरी की और एक-दूसरे का सहारा बने।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक लोक निर्माण विभाग में शासकीय नौकरी से रिटायर्ड हुए एसपी जोशी (82) ने अपने से करीब 46 साल छोटी महिला विभा जोशी (36) से विवाह किया। एसपी जोशी वल्लभ नगर में रहते हैं और विभा जोशी शास्त्री नगर निवासी है। एसपी जोशी लोक निर्माण विभाग में सेक्शन हेड थे। 1999 में वे शासकीय सेवा से रिटायर्ड हो गए। पत्नी व बच्चे न होने के चलते वे घर में अकेले रहते थे और पेंशन से गुजारा होता था। इधर विभा जोशी के पति की मौत हो चुकी है और अपने छह साल की बेटी के साथ वह भी अकेली रहती है। कुछ समय पहले दोनों की मुलाकात हुई और यह मुलाकात जीवन के हमसफर बनने के निर्णय में बदल गई। एडीएम कोर्ट पहुंचकर दोनों ने विवाह किया। एडीएम संतोष टैगोर के अनुसार दोनों ने आवेदन दिया था जिसके बाद परिजनों की मौजूदगी में दोनों का विवाह हुआ।
विज्ञापन


लोगों ने वीडियो बनाए तो हुए नाराज
एसपी जोशी ने कहा कि उनका इस दुनिया में कोई नहीं है। उन्हें 28 हजार रुपये पेंशन मिलती है। विभा भी विधवा होने के कारण बेसहारा है। उसकी स्थिति को देख उन्होंने उससे विवाह का निर्णय लिया लिया, न कि खुद के सुख के लिए। वहीं विभा जोशी ने कहा के वह सहारे के लिए शादी कर रही है। इधर इस विवाह के दौरान एडीएम कोर्ट में लोगों की भीड़ लग गई और लोग वीडियो बनाने लगे इस पर जोशी दंपति नाराज हो गए। कहने लगे कि हमें मनोरंजन का साधन न बनाएं। बताया जा रहा है कि एसपी जोशी की पत्नी का निधन हो चुका है। बच्चे नहीं होने के कारण उन्होंने एक बालिका को गोद लिया था जिसका विवाह हो चुका है। उम्र के इस दौर में वे एकाकी जीवन जी रहे थे, इसलिए उन्होंने विभा से शादी की। विभा के पति का भी निधन हो चुका है और वह भी बेटी के साथ अकेली रहती थी। इस अकेलेपन को दूर कर दोनों ने एक-दूसरे का सहारा बनने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed