{"_id":"643d41b7c5d18971910e8943","slug":"two-youths-who-went-to-bathe-in-the-river-drowned-in-balaghat-bodies-of-both-recovered-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पिकनिक मनाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, बालाघाट की सोन नदी में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पिकनिक मनाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, बालाघाट की सोन नदी में हुआ हादसा
Mon, 17 Apr 2023 06:25 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 17 Apr 2023 06:25 PM IST
सार
बालाघाट जिले के गांगजीराज पर्यटन स्थल स्थित सोन नदी में पिकनिक मनाने गए चार युवकों में से 2 युवकों की गहरे पानी में डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
बालाघाट में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालाघाट जिले के लांजी तहसील अंतर्गत घने जंगल में स्थित गांगजीराज पर्यटन स्थल में चार दोस्त घूमने गए थे। दो युवक सोन नदी में नहाने लगे और गहरे पानी में डूब गए। होमगार्ड के गोताखोरों ने नदी से दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए हैं।
बालाघाट जिले के लांजी तहसील में घने जंगल के बीच स्थित गांगजीराज पर्यटन स्थल में बहने वाली सोन नदी में पिकनिक मनाने गए चार युवकों में से 2 युवकों की गहरे पानी में डूबकर मौत हो गई। उन्हें पानी की गहराई का अंदाजा नही था वे नहाने नदी में उतर गए।
एसडीओपी लांजी दुर्गेश आर्मों के अनुसार अजय घोडमारे (22) तथा ज्ञानेश्वर घोडमारे (19) दोनों निवासी इटोरा गांव रविवार को अपने दो अन्य दोस्तों के साथ गांगजीराज पर्यटन स्थल घूमने आए थे। दोनों नदी सोन नदी में नहाने के लिए चले गए थे। शाम होने पर दोनों वापस नहीं लौटे तो दोस्त नदी किनारे गए। नदी के किराने उनके कपड़े और मोबाइल रखे मिले।
विज्ञापन
जिसकी सूचना दोस्तों द्वारा उनके परिजनों तथा पुलिस को दी गई। सोमवार को होमगार्ड के गोताखोर की मदद से नदी में दोनों युवक की तलाश प्रारंभ की गई। दोनों युवकों के शव नदी से बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में ले लिया है।