{"_id":"6436b1673f5fb96483084263","slug":"two-youths-died-due-to-drowning-in-a-well-in-shahdol-a-girl-missing-after-bathing-in-the-river-in-satna-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शहडोल में कुएं में डूबने से दो युवकों की मौत, रीवा में नदी में नहाने उतरी युवती लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शहडोल में कुएं में डूबने से दो युवकों की मौत, रीवा में नदी में नहाने उतरी युवती लापता
Wed, 12 Apr 2023 07:49 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल/सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल/सतना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 12 Apr 2023 07:49 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के शहडोल और रीवा में पानी में डूबने के दो हादसे हो गए। शहडोल में जहां दो युवकों की मौत हो गई, वहीं रीवा में नहाने के लिए नदी में उतरी युवती का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
शहडोल और सतना में पानी में डूबने के दो हादसे हो गए।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के शहडोल और रीवा में पानी में डूबने के दो हादसे हो गए। शहडोल में जहां दो युवकों की मौत हो गई, वहीं रीवा में नहाने के लिए नदी में उतरी युवती का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पहला मामला शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र का है। खेत में बने इंदारा (कुआं) में नहाने गए गांव के दो युवक की डूबने से मौत हो गई है। थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि बुधवार दोपहर राम नरेश केवट (18) एवं उसका साथी विष्णु सिंह (17) गांव के एक खेत में इंदारा बना हुआ था जहां नहाने गए थे। दोनों ही बारु तारा गांव के रहने वाले हैं, नहाते वक्त दोनों डूब गए। साथ में मौजूद एक युवक ने रस्सी फेंक कर इन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक दोनों लोग गहरे पानी में जा चुके थे। मौजूद लोगों ने युवकों को बाहर निकाला पर दोनों की मौत हो गई थी। दोनों के शव गोहपारू अस्पताल में पीएम कराने के लिए रखे गए हैं।
विज्ञापन
दूसरी घटना रीवा जिले की है। सतना के पतेरी की रहने वाली मैथिली सिंह परिहार रीवा के अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में बीपीएड की पढ़ाई कर रही थी। वह रोज ही स्टेडियम आती-जाती थी। बुधवार सुबह लड़की और उसके कुछ साथी नींम चौराहे से बने नए रास्ते से निकलकर बीहर नदी के किनारे पहुंचे। जहां पहुंचने के बाद वे स्विमिंग करने लगे, इसी दौरान मैथिली सिंह गहरे पानी में चली गई। साथियों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी गई। एनडीआरएफ की टीम लड़की को ढूढने की कोशिश कर रही है। देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
