फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two sisters drowned in the drain: Elder sister jumped into the drain to save the younger sister in Shajapur, both the innocent died in the accident

नाले में डूबी दो बहनें: शाजापुर में छोटी बहन को बचाने नाले में कूदी बड़ी बहन, हादसे में दोनों मासूमों की मौत

Wed, 02 Feb 2022 12:38 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 02 Feb 2022 12:38 PM IST
सार

शाजापुर में घर के बाहर खेल रही दो बहनों की नाले में डूबने से मौत हो गई। बड़ी बहन छोटी बहन को बचाने के लिए नाले में कूदी थी। लेकिन हादसे में दोनों की जान चली गई।

विज्ञापन
Two sisters drowned in the drain: Elder sister jumped into the drain to save the younger sister in Shajapur, both the innocent died in the accident
शाजापुर: नाले में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाजापुर में दर्दनाक हादसा सामने आया है। घर के बाहर खेल रहीं दो मासूम बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। मामला शाजापुर के आला उमरोद गांव का है। खबर के बाद गांव में मातम पसर गया। 
विज्ञापन


शाजापुर जिले में घर के बाहर खेल रही दो बहनों की नाले में डूबने से मौत हो गई। आला उमरोद गांव में पूनम (7) और उसकी बहन आयुषी (5) घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान छोटी बच्ची नाले में गिर गई, जिसे बचाने के लिए बड़ी बहन नाले में कूद गई। दोनों बच्चियों को नाले में डूबता देख साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने शोर मचा दिया। बच्चों का शोर सुनकर गांव वाले नाले के पास पहुंचे और दोनों बच्चियों को बाहर निकाला। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव घरवालों को दे दिए गए हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed