{"_id":"600dcd0a8ebc3e327b7b7c84","slug":"two-people-died-after-a-car-fell-into-a-river-in-district-ujjain-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: उज्जैन जिले में एक कार नदी में गिरने से महिला सहित दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: उज्जैन जिले में एक कार नदी में गिरने से महिला सहित दो लोगों की मौत
Mon, 25 Jan 2021 01:09 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, उज्जैन
पीटीआई, उज्जैन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : road accident
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में रविवार को एक कार के एक पुल से नदी में गिरने की घटना में कार सवार एक महिला सहित दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
विज्ञापन
जिले के इंगोरिया पुलिस थाने के निरीक्षक अशोक शर्मा ने ‘भाषा’ को बताया कि यह घटना उज्जैन जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर बड़नगर रोड पर हुई।
उन्होंने बताया कि हादसे में मरने वालों की पहचान प्रियंका तिवारी (25) एवं अनुराग तिवारी (27) के रूप में की गई है। ये दोनों बिहार के सिवान जिले के रहने वाले थे।शर्मा ने बताया कि नदी से दोनों शव एवं कार बरामद कर लिये गये हैं । उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
