{"_id":"64aaa5b59aa94776510a8ee3","slug":"two-killed-in-truck-and-bike-collision-on-jabalpur-state-highway-in-damoh-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: जबलपुर स्टेट हाईवे पर ट्रक और बाइक की भिड़ंत में दो की मौत, तीसरे की हालत नाजुक, जबलपुर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: जबलपुर स्टेट हाईवे पर ट्रक और बाइक की भिड़ंत में दो की मौत, तीसरे की हालत नाजुक, जबलपुर रेफर
Sun, 09 Jul 2023 05:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 09 Jul 2023 05:50 PM IST
सार
जबलपुर दमोह स्टेट हाईवे पर सिंग्रामपुर के तीन किलोमीटर आगे धबालेन के पास 18 चक्का ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क से उतरा ट्रक।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर रविवार दोपहर जबेरा थाना अंतर्गत सिंग्रामपुर गांव के धवालेन के पास ट्रक और बाइक सवार युवकों की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और तीसरे को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जबलपुर की ओर से दमोह आ रहे एक ट्रक ने सिंग्रामपुर की ओर जा रहे तीन बाइक सवार टकरा गए। हादसे में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दूसरे ने जबेरा स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीसरे की हालत नाजुक होने पर उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जबलपुर दमोह स्टेट हाईवे पर सिंग्रामपुर के तीन किलोमीटर आगे धबालेन के पास 18 चक्का ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार सूरज ठाकुर पिता मुन्ना ठाकुर निवासी सिंग्रामपुर, भल्लू झारिया पिता कंचेदी झारिया 28 सिंग्रामपुर की मौत हो गई है और तीसरा शिवराज पिता अरविंद 24 गंभीर है, जिसे जबलपुर रेफर कर दिया गया है। हादसे के दौरान दमोह जबलपुर हाईवे पर करीब आधे घंटे तक दोनों तरफ वाहनों का जाम लग गया। मौके पर पहुंची सिंगरामपुर औरजबेरा पुलिस ने जाम खोला तब वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन
