फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two killed in a painful road accident in Shahdol three youths riding a bike were hit by an unknown vehicle

दर्दनाक सड़क हादसे में दो की मौत: बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, शहडोल में देर रात की घटना

Sun, 15 Jan 2023 08:35 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 15 Jan 2023 08:35 AM IST
सार

शहडोल के केशवाही थाना अंतर्गत शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज शहडोल मेडिकल कॉलेज में जारी है। हादसा किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Two killed in a painful road accident in Shahdol three youths riding a bike were hit by an unknown vehicle
दर्दनाक सड़क हादसे में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के केशवाही चौकी अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीन युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है, जिसके चलते दो की मौके पर ही मौत हो गई वहीं, एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दुर्घटना किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है। वाहन कौन सा था ये पता नहीं चल सका है। बाइक में तीन लोग सवार थे। हादसा काफी भीषण था। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, तो वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। घटना केसवाही चौकी अंतर्गत बलबहरा तिराहे के पास की बताई जा रही है। इस रास्ते में ट्रैफिक ज्यादा नहीं रहता है। कम ही वाहन यहां से गुजरते हैं। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि रात के वक्त हादसा काफी पहले हुआ होगा, पर किसी को पता नहीं चला होगा। बाद में राहगीरों ने देखा तो इसकी सूचना सबसे पहले 108 को दी और फिर डायल हंड्रेड को दी गई। आनन-फानन में सूचना लगते ही डायल हंड्रेड और 108 वहां पहुंची तो देखा कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, एक गंभीर रूप से घायल है, जिसे 108 वाहन में तुरंत ही शहडोल मेडिकल कॉलेज लाया गया। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


केशवाही चौकी प्रभारी एलबी तिवारी का कहना है कि अभी घटना तफ्तीश की जा रही है। जानकारी जुटाई जा रही है कि कौन लोग थे कैसे घटना हुई किस वाहन ने ठोकर मारी है। किस तरह से एक्सीडेंट हुआ है, कितने देर पहले हुआ है सब कुछ जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस अभी पड़ताल में जुटी हुई है। घायल को शहडोल मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed