{"_id":"5a0b20834f1c1b76678bb395","slug":"two-farmer-committed-suicide-in-madhya-pradesh-after-crop-failure-and-loan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज चुका पाने में नाकाम मध्यप्रदेश में दो किसानों ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज चुका पाने में नाकाम मध्यप्रदेश में दो किसानों ने की खुदकुशी
amarujala.com- presented by: अमर शर्मा
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
दमोह जिले में 55 वर्षीय किसान राम पटेल ने खुदकुशी की
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब फसलों और कर्ज चुका पाने में नाकामी मध्य प्रदेश के किसानों के जीवन में कहर बरपा रही है। मध्यप्रदेश में कर्ज से परेशान दो किसानों ने खुदकुशी कर ली है। पुलिस के मुताबिक खुदकुशी की ये घटनाएं दमोह और गुना जिले में हुई हैं।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मध्यप्रदेश के दमोह जिले में एक किसान फसल खराब हो जाने के कारण कथित तौर पर कर्ज चुका पाने की स्थित में नहीं था। कांकेर गांव निवासी मृतक किसान राम पटेल की उम्र 55 साल थी। राम पटेल ने कीटनाशक पीकर अपनी जान दे दी। मृतक किसान के रिश्तेदारों के कहना है कि कर्ज नहीं चुकाने पर उधार देने वाले सूदखोरों ने किसान को जान से मारने की धमकी दी थी। ऐसी स्थिति में उसने अपनी जीवन लीला खत्म कर दी।
विज्ञापन
वहीं दूसरी घटना गुना जिले की है जहां उकमड कलाम गांव में 32 वर्षीय किसान सुमेर सिंह ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के परिजनों के मुताबिक सुमेर ने एक ट्रैक्टर खरीदने के लिए उधार लिया था लेकिन वो उधार चुका नहीं पाया। सुमेर के परिजनों ने कहा कि वो इस बात से परेशान था कि वो कर्ज नहीं चुका पा रहा है।
बीते कुछ समय में मध्यप्रदेश में किसानों की खुदकुशी की कई घटनाएं सामने आई हैं। पिछले दो हफ्तों में भोपाल, सिहोर, दमोह, टिकमगढ़, छतरपुर, भिंड, सागर, अशोक नगर, गुना और बेतुल जिलों में कर्ज से परेशान किसानों की खुदकुशी की संख्या में अचानक तेजी आई है।
विज्ञापन
A farmer committed suicide in #MadhyaPradesh's Damoh allegedly over inability to repay debt after crop failure, relatives say moneylenders had also threatened to kill him pic.twitter.com/UMCcRRiuKv
— ANI (@ANI) November 14, 2017विज्ञापन