फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   two died and 25 fell ill after drinking contaminated water from village well in Niwari news in Hindi

मध्यप्रदेश: कुंए का पानी पीने से दो लोगों की मौत और 25 बीमार, निवाड़ी जिले के गांव का मामला

Thu, 19 Aug 2021 07:41 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 19 Aug 2021 07:41 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले के एक गांव में गुरुवार को कुंए का दूषित पानी पीने से एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि 25 लोग बीमार पड़ गए। ग्रामीणों को कुंए का पानी न पीने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
two died and 25 fell ill after drinking contaminated water from village well in Niwari news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

यह घटना निवाड़ी जिले के जावरपुरा गांव का है। जिला मुख्यालय से 32 किलोमीटर दूर इस गांव में कुंए का दूषित पानी पीने से एक नाबालिग लड़की समेत दो लोगों की जान चली गई और करीब 25 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। पृथ्वीपुर ब्लॉक के चिकित्सा अधिकारी एमके जैन ने इस लेकर बताया कि लक्ष्मण कुशवाहा (25) और एक सात साल की बच्ची की मौत पड़ोसी उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक अस्पताल में हो गई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि करीब 25 लोग बीमार हुए हैं। इनमें से कुछ का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है तो कुछ गांव में अपने घरों में हैं। जैन ने कहा कि अब स्थिति बेहतर हो रही है। प्रभावित इलाके में तीन डॉक्टरों का एक चिकित्सकीय दल तैनात किया गया है। कुंए का पानी पीने के बाद लोगों को उल्टी, डायरिया और बुखार की समस्या होने लगी थी। उन्होंने बताया कि लोगों को कुंए का पानी न पीने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed