फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   two congress mla will help bjp winning three seats

कांग्रेस विधायक दिलाएंगे भाजपा को लोकसभा सीटें

Wed, 09 Apr 2014 12:02 PM IST
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, भोपाल
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, भोपाल Updated Wed, 09 Apr 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
two congress mla will help bjp winning three seats

मध्य प्रदेश में भाजपा में कांग्रेस के दो विधायकों को शामिल करके पार्टी ने लोकसभा की तीन सीटों पर अपनी संभावनाएं सुधार ली हैं। इस दलबदल से अर्जुनसिंह के बेटे अजय सिंह के समीकरण भी बिगड़ गए हैं।

विज्ञापन


मैहर (मप्र) से कांग्रेस विधायक नारायण त्रिपाठी मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। सतना से चुनाव लड़ रहे अजय सिंह से नाराज नारायण त्रिपाठी ने भाजपा में शामिल होते समय कहा कि कांग्रेस में ब्राह्मण नेताओं को उचित सम्मान नहीं मिल रहा।
विज्ञापन


नारायण त्रिपाठी का यह बयान सतना लोकसभा सीट के समीकरणों को ध्यान में रखकर दिया गया है, यह बात सियासी हलकों में हर कोई जानता है। उनके पहले विजयराघौगढ़ के विधायक संजय पाठक भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सीटों पर कांग्रेस का समीकरण बिगड़ा

two congress mla will help bjp winning three seats

इन दोनों विधायकों के भाजपा में जाने से कम से कम तीन सीटों- सतना, खजुराहो और शहडोल- पर कांग्रेस का गणित बिगड़ गया है और भाजपा के पक्ष में हो गया है। अर्जुनसिंह के पुत्र अजय सिंह को कांग्रेस ने सतना से टिकट दिया है। वह पहले सीधी से टिकट मांग रहे थे। सतना सीट पर ब्राह्मणों मतदाताओं की संख्या करीब साढ़े तीन लाख है। हालांकि बसपा से भी ब्राह्मण उम्मीदवार खड़े हुए हैं, लेकिन भाजपा ने पटेल समाज के गणेश सिंह को टिकट दिया है, जो दो बार सांसद रह चुके हैं।

अब गणेश सिंह के मतों में ब्राह्मण मतों का सहारा मिल जाता है तो अजय सिंह का समीकरण गड़बड़ा जाएगा। नारायण त्रिपाठी काफी अर्से से अजय सिंह के दबदबे और उपेक्षा की शिकायत कांग्रेस हलकों में कर रहे थे। सतना जिले में कांग्रेस ने सात में से चार विधानसभा सीटें जीती थीं।

खजुराहो में संजय पाठक और नारायण त्रिपाठी के भाजपा में चले जाने से भाजपा के उम्मीदवार नागेंद्र सिंह की स्थिति मजबूत हो गई है। नागेंद्र सिंह पहले काफी मुश्किलों से घिरे हुए थे। खनन व्यवसाय से जुड़े संजय पाठक विधायक तो विजय राघौगढ़ के हैं लेकिन उनका उस पूरे इलाके में अच्छा प्रभाव रहा है। वह खजुराहो के अलावा शहडोल सीट पर भी भाजपा की स्थिति सुधारने में कारगर साबित होंगे। भाजपा नेता प्रभात झा ने कहा है कि यह पार्टी की सुनियाजित रणनीति है। कांग्रेसियों को इसलिए भाजपा में लिया जा रहा है ताकि प्रदेश में पूरी 29 सीटें जीती जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed