{"_id":"61d5993330bbdc4c2c1fe6ec","slug":"triple-talaq-in-sehore-three-times-divorced-wife-from-home-marriage-took-place-6-years-ago-police-registered-a-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर में तीन तलाक: तीन बार तलाक कहकर पत्नी को घर से निकाला, 6 साल पहले हुआ था निकाह, पुलिस ने किया मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर में तीन तलाक: तीन बार तलाक कहकर पत्नी को घर से निकाला, 6 साल पहले हुआ था निकाह, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Wed, 05 Jan 2022 06:42 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 05 Jan 2022 06:42 PM IST
सार
सीहोर जिले की आष्टा तहसील में तीन तलाक का मामला सामने आया है। आरोपी पति आए दिन दहेज व अन्य कारणों से अपनी पत्नी को प्रताड़ित कर रहा था। इसके साथ ही आरोपी ने तीन तलाक कहकर पत्नी को घर से निकाल दिया। पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन
तील तलाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिले की आष्टा तहसील में तीन तलाक का मामला सामने आया है। आरोपी पति आए दिन दहेज व अन्य कारणों से अपनी पत्नी को प्रताड़ित कर रहा था। इसके साथ ही आरोपी ने तीन तलाक कहकर पत्नी को घर से निकाल दिया। आरोपी के साथ उसका पिता भी शामिल था। पुलिस ने दोनों पिता-पुत्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
आष्टा नगर के हाथीखाना निवासी इरफान खान ने अपनी पुत्री अमरीन बी की शादी 15 मई 2015 को छात्रावास आष्टा निवासी मो. अनीस पुत्र रईस खां से की थी। शादी के बाद से ही आरोपी मोहम्मद अनीस द्वारा आए दिन दहेज के लिए गाली गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। इसके बाद भी अमरीन ससुराल में रह रही थी। इसी बीच अमरीन ने एक पुत्री को जन्म दिया। जो लगभग 4 साल की है।
उसके बाद से आरोपी पति अनीस और परेशान करने लगा। उसने यह कहते हुए घर से निकाल दिया कि मैं तुझे अब तलाक देता हूं और तीन बार तलाक कहकर घर से निकाल दिया। फरियादी अमरीन अपने पिता के घर आकर परिजनों को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी इमरान, रईस खां के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इन पर दहेज प्रताड़ना के मामले में भी कार्रवाई की जाएगी।