फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   tribal woman said cut the sixth finger of newborn because it was not a good sign

कोई नहीं करता शादी, इसलिए बेटी के पैदा होते ही मां ने काट डाली छठी अंगुलियां

Sat, 29 Dec 2018 09:42 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 29 Dec 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
tribal woman said cut the sixth finger of newborn because it was not a good sign
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

खंडवा के आदिवासी ब्लॉक के गांव सुंदरदेव की रहने वाली एक महिला ने 22 दिसंबर को अंधविश्वास के चलते अपनी नवजात बच्ची के हाथ-पैरों की हर छठी अंगुली को काट दिया था। असुरक्षित तरीके से किए गए इस कार्य के कारण बच्ची को संक्रमण हो गया था। जिसकी वजह से उसने 6 घंटों के अंदर दम तोड़ दिया था। घटना की जानकारी स्वास्थ्य अमले को दो दिन बाद लगी थी।

विज्ञापन


अब बच्ची की मां का कहना है कि छह अंगुली वाली लड़की से कोई शादी नहीं करता है। इसी डर से उसने नवजात की हर छठवीं अंगुली को काट दिया था। उसका कहना है कि उसे इस बात का अहसास नहीं था कि इससे बच्ची की मौत हो जाएगी। मौत के बाद उसने शव को जमीन में दफना दिया था। शनिवार सुबह बच्ची का शव जमीन से निकाला जाएगा।
विज्ञापन


सुंदरदेव गांव के आदिवासी कोरकू समाज से ताल्लकु रखने वाली महिला ताराबाई ने एक बेटी को जन्म दिया था। नवजात के दोनों हाथ और पैर में छह-छह अंगुलियां थीं। महिला ने अंधविश्वास में ब्लेड से उसकी अंगुलियों को काट दिया था। जिसके कारण सोमवार को उसकी मौत हो गई थी। नवजात की मौत पर महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी हिमानी राठौर ने सेक्टर सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएमओ को दो दिन बात पता चला

बच्ची की मौत के गांववालों में इसकी चर्चा फैल गई थी। दो दिन बाद सोमवार को स्वास्थ्य प्रशासन तक मामले की भनक लगी तब जाकर बीएमओ हरकत में आए थे। खालवा के बीएमओ डॉ. शैलेंद्र कटारिया ने सुंदरदेव गांव पहुंचकर रामदेव की पत्नी से बातचीत की थी। जिसपर बच्ची की मां ने छठी अंगुली को अशुभ बताते हुए उसे काटने की बात को स्वीकार किया था। कटारिया ने कहा था कि असुरक्षित तरीके से अंगुलियां काटने के बाद संक्रमण से बच्ची की मौत हुई है। उन्होंने पंचनामा बनाकर सुपरवाइजर, एएनएम, आशा कार्यकर्ता और सहयोगिनी को नोटिस जारी कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed