{"_id":"6390314c2fa1de4d3357cb6f","slug":"tribal-girl-student-in-betul-paraded-in-hostel-on-suspicion-of-theft-wearing-a-garland-of-shoes","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: बैतूल में आदिवासी छात्रा को चोरी के शक में हॉस्टल में जूतों की माला पहनाकर घुमाया, अधीक्षिका निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बैतूल में आदिवासी छात्रा को चोरी के शक में हॉस्टल में जूतों की माला पहनाकर घुमाया, अधीक्षिका निलंबित
Wed, 07 Dec 2022 11:53 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:53 AM IST
सार
बैतूल जिले के दमजीपुरा के एक आदिवासी बालिका छात्रावास में पांचवी कक्षा की छात्रा को चोरी के शक में छात्रावास अधीक्षिका ने जूतों की माला पहनाकर हॉस्टल में घुमाया। मामला सामने आने के बाद अधीक्षिका को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
आदिवासी छात्रा को जूतों की माला पहनाकर घुमाया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बैतूल जिले में आदिवासी बालिका छात्रावास में पैसे चुराने के संदेह में एक छात्रा को जूतों की माला पहनाकर घुमाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार छात्रावास के अधीक्षक ने पांचवीं कक्षा की एक छात्रा को कथित तौर पर जूतों की माला पहनाकर घुमाया, मामला सामने आने के बाद बैतूल जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं।
घटना पिछले सप्ताह दमजीपुरा गांव के एक सरकारी आदिवासी बालिका छात्रावास की बताई जा रही है। इसकी शिकायत करने के लिए लड़की के परिजन मंगलवार को जिलाधिकारी अमनवीर सिंह बैंस के कार्यालय पहुंचे। लड़की के पिता की शिकायत सुनने के बाद बैंस ने कहा कि उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं, जिसके आधार पर कार्रवाई शुरू की जाएगी।
आदिवासी मामलों के विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि छात्रावास की महिला अधीक्षक को पद से हटा दिया गया है। लड़की के पिता ने मीडिया को बताया कि जब वह अपनी बेटी से दमजीपुरा में आदिवासी छात्रावास में मिलने गए तो उनकी बेटी ने उन्हें इस बात की जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी पर भूत जैसा दिखने के लिए मेकअप किया गया था और अधीक्षक द्वारा दूसरी लड़की के 400 रुपये चोरी करने के आरोप में उसे जूतों की माला पहनाकर छात्रावास परिसर में घुमाया गया। उन्होंने कहा कि घटना के बाद उनकी बेटी हॉस्टल में रहने को तैयार नहीं थी। जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त शिल्पा जैन ने बताया कि शिकायत के बाद छात्रावास अधीक्षक को पद से हटा दिया गया है। जैन ने कहा कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं और इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।