{"_id":"63ec6b3c686d114f2c0632e9","slug":"tragic-road-accident-in-ratlam-two-killed-in-truck-and-bus-collision-around-16-injured-2023-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Accident: रतलाम में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और बस की टक्कर में दो की मौत, करीब 16 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: रतलाम में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और बस की टक्कर में दो की मौत, करीब 16 लोग घायल
Wed, 15 Feb 2023 01:13 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 15 Feb 2023 01:13 PM IST
सार
महू नीमच हाईवे पर सरवड़ जमुनिया गांव के पास बुधवार सुबह बस-ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 16 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रतलाम जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र में महू नीमच हाईवे पर सरवड़ जमुनिया गांव के पास बुधवार सुबह बस-ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 16 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
पुलिस के अनुसार घटना सुबह करीब पांच बजे की है। इंदौर तरफ से रतलाम की ओर आ रही बस सरवड़ के पास ट्रक से टकरा गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक वाहन में चालक गाड़ी में फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। घटना में जावरा रोड निवासी साबिर अब्बासी (55) और राजस्थान के भीलवाड़ निवासी रईस पठान (45 वर्ष) की मौत हुई है।

ट्रक और बस में भिड़ंत
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में 16 घायल
घटना के बाद अस्पताल पहुंचे 16 घायलों में निकुंभ निवासी हीना गायरी (19), घोड़ाखेड़ा निवासी कल्पना सारंगदेव (22), महिपाल सिंह गौड़ (20), उदयपुर के रावतपुरा निवासी प्रताप सिंह राजपूत (32), नाहरपुरा उदयपुर निवासी प्रणवलाल मीणा (55), बड़ीसादड़ी निवासी भूरा सिंह मीणा (70), भीलवाड़ा निवासी हंसराज चौधरी (24), उदयपुर निवासी शंभू गुर्जर (24), निकुंभ निवासी रामचंद्र खटीक (35), सुरेश खटीक (55), नीमच निवासी हितेश करेला (42), दीपक गुर्जर (22), भीलवाड़ा जगदीश जाट (32), सांवरिया जी निवासी रामलाल (28), सोनई भीलवाड़ा निवासी गोपाल ओझा (30), पाली निवासी राम मेघवाल (28), मनसा भीलवाड़ा निवासी गोपालनाथ (20) शामिल हैं।