फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Traffic police vehicle collided with tractor in Rajgarh

Rajgarh: पीपलबे आश्रम के समीप ट्रैफिक पुलिस के वाहन और ट्रैक्टर में भिड़ंत, पांच पुलिसकर्मियों सहित छह घायल

Sun, 04 Jun 2023 07:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 04 Jun 2023 07:22 PM IST
सार

ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का वाहन पीपलबे आश्रम के समीप ब्यावरा की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Traffic police vehicle collided with tractor in Rajgarh
हादसे में पलटा ट्रैक्टर। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजगढ़ जिले से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे क्रमांक 52 पर रविवार की दोपहर में पीपलबे आश्रम के समीप ट्रैफिक पुलिस के वाहन और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच ट्रैफिक पुलिसकर्मी और ट्रैक्टर चालक को मिलाकर कुल छह लोग घायल हो गए, जिनका ब्यावरा सिविल अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजगढ़ से ब्यावरा की ओर जा रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का वाहन पीपलबे आश्रम के समीप ब्यावरा की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों में से पांच को चोट आई हैं और ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर चालक भी घायल हो गया, सभी घायलों को ब्यावरा के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें उक्त सड़क हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैफिक पुलिस के वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कुछ दूरी पर ही ट्रैक्टर पलट गया। गनीमत यह रही कि उक्त हादसे में किसी की जान नहीं गई। सभी घायलों को उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed