फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satta Ka Sangram In Bhind Chai Par Chunavi Charcha Youth Women Ki Baat

MP Elections 2023: सत्ता का संग्राम आज भिंड में, युवा-महिलाएं रखेंंगी अपनी बात, नेताओं से सवाल जवाब

Fri, 27 Oct 2023 01:43 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 27 Oct 2023 01:43 AM IST
सार

MP Elections: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से शुरू हुआ 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' शुक्रवार (27 अक्टूबर)  को भिंड पहुंचेगा। यहां आम लोगों के साथ 'चाय पर चर्चा' होगी। इसके बाद महिलाओं और युवाओं से बात होगी। आखिर में नेताओं से जनता के सवाल पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
Satta Ka Sangram In Bhind Chai Par Chunavi Charcha Youth Women Ki Baat
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Assembly Elections 2023: मध्यप्रदेश में आगामी 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। प्रदेश के चुनावी माहौल का जायजा लेने और राजनीतिक दलों के नेताओं से उनके वोट मांगने के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' शुक्रवार को भिंड पहुंचेगा। जहां जनता के मुद्दे जानने के बाद नेताओं के जवाब को तोला जाएगा। भिंड में तीन विधानसभा क्षेत्र हैं। 
विज्ञापन


आप भी 'अमर उजाला' के इस मंच से जुड़ सकते हैं। इसके जरिए आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश के हर मुद्दों को उठा पाएंगे। आप बता पाएंगे कि आने वाले चुनाव में नेताओं और राजनीतिक दलों से आपको क्या उम्मीदें हैं? किन मसलों को लेकर आप मतदान करेंगे और नेताओं से आप क्या चाहते हैं?
विज्ञापन

 
मुरैना जिले से हुई कार्यक्रम की शुरुआत
बुधवार को प्रदेश के मुरैना जिले से ‘सत्ता का संग्राम’ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जहां सुबह चाय पर चर्चा हुई। फिर युवाओं विधानसभा चुनाव को लेकर युवाओं का नजरिया समझा गया। उसके बाद महिलाओं ने रोजमर्रा के जीवन में प्रभावित करने वाले मुद्दों पर बात रखी। सबसे आखिर में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से इस चुनाव को लड़े जाने और उनके विजन को लेकर सवाल-जवाब का सिलसिला चला। गुरुवार को हमने ग्वालियर के लोगों के मन की बात सामने रखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘सत्ता का संग्राम’ में क्या होगा खास?
चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। चाय पर चर्चा के साथ-साथ महिलाओं और युवाओं से संवाद होगा। राजनीतिक हस्तियों से सीधे सवाल पूछे जाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है, जहां आप बातों को रख सकेंगे, ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दे भी याद रहें।

 
इस विशेष कवरेज को आप कहां देख सकेंगे
अमर उजाला अखबार और amarujala.com पर आपको कार्यक्रम स्थल की जानकारी मिलेगी। ‘सत्ता का संग्राम’ से जुड़ी व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में पढ़ सकेंगे। वहीं, amarujala.com पर आप कार्यक्रमों को लाइव देख सकेंगे। सभी कार्यक्रम अमर उजाला डिजिटल के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल पर देखे जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed