{"_id":"6665693285726b2aa401ac9f","slug":"truck-loaded-with-sacks-entered-a-pond-in-tikamgarh-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: तालाब में बोरियों से भरा ट्रक घुसा, तेज स्पीड के कारण हुआ हादसा; पुलिस मौके पर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: तालाब में बोरियों से भरा ट्रक घुसा, तेज स्पीड के कारण हुआ हादसा; पुलिस मौके पर पहुंची
Sun, 09 Jun 2024 02:04 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 09 Jun 2024 02:04 PM IST
सार
Tikamgarh News: शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी है। ट्रैफिक पुलिस ने हैवी वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए प्रमुख रास्तों पर नो एंट्री के बोर्ड भी लगा रखे हैं। इसके बाद भी हैवी ट्रक और डंपर प्रवेश कर रहे हैं। जिसके चलते बार-बार हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
तालाब में बोरियों से भरा ट्रक घुसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महेंद्र सागर तालाब की ओर सुबह से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले प्रतेंद्र सिंघई ने बताया कि सुबह तालाब की ओर घूमने गए थे। महेंद्र सागर तालाब पर बनी ताल कोठी भवन के ठीक आगे एक ट्रक तालाब में पड़ा था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक तालाब की बंधान पर बनी रेलिंग तोड़ते हुए सीधा अंदर घुस गया।
विज्ञापन
हादसा होते ही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने ट्रक को तालाब से बाहर निकालने के लिए क्रेन मौके पर बुलाई है।
विज्ञापन
चार दिन पहले मकान में घुसा था ट्रक
नो एंट्री के बाद भी शहर में भारी वाहनों के प्रवेश से लगातार हादसे हो रहे हैं। विगत दिनोंताल दरवाजा मोहल्ले में एक अनियंत्रित ट्रक मकान में घुस गया था। इसके पहले भी पपौरा चौराहा और ताल दरवाजा मोहल्ला में इस तरह के हादसे हो चुके हैं। इसके बाद भी हैवी वाहनों को शहर में प्रवेश करने से नहीं रोका जा रहा है।
विज्ञापन
