फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh Women and child development officer arrested taking bribe of five thousand rupees

Tikamgarh: महिला व बाल विकास अधिकारी घूस लेते गिरफ्तार, संविदा पर्यवेक्षक से वेतन निकालने के बदले मांगी रिश्वत

Tue, 02 Jan 2024 07:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 02 Jan 2024 07:30 PM IST
सार

लोकायुक्त टीम सागर ने मंगलवार को शहर में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान महिला व बाल विकास अधिकारी रचना बुदोलिया को पांच हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ पकड़ा गया। अधिकारी ने संविदा पर्यवेक्षक से वेतन निकालने और संविदा अनुबंध बढ़ाने की एवज में 10 हजार की घूस मांगी थी।

विज्ञापन
Tikamgarh Women and child development officer arrested taking bribe of five thousand rupees
विकास अधिकारी रचना बुदोलिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ में मध्यप्रदेश लोकायुक्त टीम सागर ने मंगलवार को शहर में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान महिला एवं बाल विकास अधिकारी रचना बुदोलिया को पांच हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में रंगे हाथ पकड़ा गया। महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने संविदा पर्यवेक्षक से वेतन निकालने और संविदा अनुबंध बढ़ाने की एवज में 10 हजार की घूस मांगी थी।

विज्ञापन


लोकायुक्त अप पुलिस अधीक्षक मंजू सिंह ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग में पदस्थ संविदा पर्यवेक्षक नेहा यादव ने मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने महिला एवं बाल विकास अधिकारी रचना बुदोलिया पर वेतन निकालने और संविदा अवधि बढ़ाने के लिए 10 हजार रुपये घूस मांगने के आरोप लगाए थे। शिकायत के आधार पर निरीक्षक रनजीत सिंह को मामले की जांच सौंपी गई।
विज्ञापन


इस दौरान नेहा यादव ने बताया कि रिश्वत के पांच हजार रुपये उन्होंने पहले दे दिए थे। आज शेष पांच हजार रुपये लेकर वह रचना बुदोलिया के जिला जेल के सामने स्थित आवास पर गई थी। उन्होंने जैसे ही रिश्वत की राशि महिला एवं बाल विकास अधिकारी को दी। इसी दौरान लोकायुक्त टीम ने छापा मारकर रंगे हाथ रचना बुदोलिया को रिश्वत के आरोप में पकड़ लिया। इसके बाद लोकायुक्त टीम महिला एवं बाल विकास अधिकारी को पूछताछ के लिए जिला जेल के सामने स्थित दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां लोकायुक्त टीम ने पूछताछ के बाद रचना बुदोलिया के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त अप पुलिस अधीक्षक मंजू सिंह, निरीक्षक बीएम द्विवेदी, रोशनी जैन, प्रधान आरक्षक शफीक, आरक्षक संजीव अग्निहोत्री, राघवेंद्र ,सुरेंद्र प्रताप मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed