फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh Police-administration took major action against illegal sand excavation from river

Tikamgarh News: नदी से अवैध रेत उत्खनन पर पुलिस-प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर-ट्राली जब्त

Thu, 01 Aug 2024 10:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 01 Aug 2024 10:32 PM IST
सार

नदी से अवैध रेत उत्खनन पर पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है।

विज्ञापन
Tikamgarh Police-administration took major action against illegal sand excavation from river
ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ जिले की उर नदी पर लंबे समय से हो रहे उत्खनन पर आखिरकार गुरुवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। छापे के दौरान रेत का अवैध उत्खनन परिवहन कर रहे तीन ट्रैक्टर-ट्राली को पुलिस ने जब्त किया है।

विज्ञापन


टीकमगढ़ के पुलिस थाना जतारा के अंतर्गत उर नदी बहती है। इस पर लंबे समय से रेट माफिया अवैध खनन कर रहे थे। इसकी शिकायत लंबे समय से राजस्व और पुलिस प्रशासन को की जा रही थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने कदम उठाते हुए भारी पुलिस बल के साथ रेत माफिया को जहां नदी से खदेड़ दिया है।
विज्ञापन


टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक के प्रवक्ता रहमान खान ने गुरुवार की शाम जानकारी देते हुए बताया कि जतारा पुलिस ने मौके पर पहुंच करके छापामार कार्रवाई की, जिसमें तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया गया है। यह लंबे समय से रेत का अवैध उत्खनन कर रहे थे।पुलिस अधीक्षक के प्रवक्ता रहमान खान ने बताया कि पकड़े गए तीनों ट्रैक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उन्हें जतारा पुलिस थाने में जब्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed