फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh News: Two farmers died due to electric shock in separate accidents

Tikamgarh News: अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो किसानों की करंट लगने से मौत, खेत में काम करते समय हुआ हादसा

Sun, 20 Oct 2024 02:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 20 Oct 2024 02:32 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के पलेरा थाना क्षेत्र के कनेरा चौकी अंतर्गत सिमरा गांव और खुमानगंज गांव में अलग-अलग घटनाओं में करंट लगने से दो किसानों की मौत हो गई। सिमरा गांव में 11000 केवी लाइन की चपेट में आने से दयाराम रैकवार की मौत हुई, जबकि खुमानगंज में विद्युत लाइन टूटकर पानी में गिरने से रतिराम पटेल की जान चली गई।

विज्ञापन
Tikamgarh News: Two farmers died due to electric shock in separate accidents
पलेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के पलेरा पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाली दो गांव में अलग-अलग घटनाओं में करंट लगने से दो किसानों की मौत हो गई जिनका पलेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम किया गया। 

विज्ञापन


पलेरा पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार कनेरा पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले सिमरा गांव में रविवार की सुबह दयाराम रैकवार खेत में काम कर रहा था तभी वह 11 हजार केवी की लाइन की चपेट में आ गए, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिस ने   पहुंचकर के पंचनामा की कार्रवाई की और शव का पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलेरा भेजा। वहां दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


पलेरा पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले खुमानगंज गांव में भी खेत में पानी लगाते समय करंट आ गया। हादसे में खेत में पानी दे रहे किसान रतिराम पटेल की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई की। शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोस्टमार्टम के लिए पलेरा भेजा। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि विद्युत लाइन का तार टूट कर पानी में गिर गया। तभी खेत में पानी दे रहे किसान को करंट लग गया। इसके बाद तुरंत उसे नजदीकी सरकारी अस्पताल पलेरा लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed