{"_id":"65f869d061796f704f0be2fc","slug":"tikamgarh-news-shopkeeper-caught-four-women-while-stealing-in-clothes-shop-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: कपड़े की दुकान में चोरी करते हुए दुकानदार ने चार महिलाओं को पकड़ा, पुलिस ले गई थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: कपड़े की दुकान में चोरी करते हुए दुकानदार ने चार महिलाओं को पकड़ा, पुलिस ले गई थाने
Mon, 18 Mar 2024 09:50 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 18 Mar 2024 09:50 PM IST
सार
टीकमगढ़ शहर में कपड़ा दुकान से चोरी करते हुए दुकानदार ने चार महिलाओं को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया, मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों महिलाओं को अपने साथ थाने ले गई।
विज्ञापन
महिलाओं को थाने ले जाते हुए पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टीकमगढ़ शहर के लुकमान चौराहे के आगे एक जींस कलेक्शन की दुकान से सोमवार शाम पांच महिलाएं दुकान पर कपड़ा खरीदने के लिए पहुंचीं। महिलाओं ने पहले दुकानदार से मोल भाव किया, इसके बाद वहां से चली गईं। जब दुकानदार ने देखा कि उनके कपड़े कम हो गए हैं तो उन्होंने इसके बाद अपने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला, जिसमें देखा कि जो पांच महिलाएं दुकान पर कपड़े लेने आई थी, वह तीन जींस के पैंट चोरी करके ले गई हैं।
विज्ञापन
इसके बाद दुकान संचालक सलीम खान इन महिलाओं का पता करते हुए अपनी दुकान से चला।इसके पहले उन्होंने बड़ी मस्जिद के आगे देखा तो उसमें से उन्हें तीन महिलाएं दिखाई दी। इसके बाद उनका पीछा करते-करते हरिजन पुलिस थाने पहुंचे। जहां पर एक अन्य महिला पहले से बैठी हुई थी और चारों महिलाएं एक जगह छुप गईं। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची और चारों महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि महिलाएं कौन हैं और कहां की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
दुकान संचालक सलीम खान ने बताया कि पांच महिलाएं थीं, जिसमें से चार महिलाएं को मैंने पहचान लिया है और पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह एक बड़ा गिरोह हो सकता है, जो दुकानों और मकान से चोरी करता है। पिछले महीने एक दर्जन से अधिक चोरियां टीकमगढ़ शहर की गणेशपुरम कॉलोनी सहित शहर में करीब पिछले महीने में एक दर्जन से अधिक चोरियां हो गई हैं। पुलिस एक भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
इसके साथ ही टीकमगढ़ जिले के एक जैन मंदिर से तीन भगवान की भी मूर्तियां चोरी हो गई हैं। चोरों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। लेकिन पुलिस को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। टीकमगढ़ शहर में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर आम नागरिक भी दहशत में है। जब भी पुलिस अधीक्षक से बात करो तो उनका कहना है कि पुलिस लगातार चोरी के मामलों को खोलने प्रयास कर रही है। लेकिन चोरी करने वाले चोरों का आज तक पता नहीं चला है। इस मामले में भी गनीमत रही कि दुकानदार ने अपनी सूझबूझ का परिचय दिया और चोरी करने वाली महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया।
