{"_id":"660821e6c12bbb26bf04fc70","slug":"tikamgarh-news-police-seized-rs-48-lakh-from-car-during-vehicle-checking-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार में से जब्त किए 48 लाख रुपये, इनकम टैक्स विभाग को दी गई सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार में से जब्त किए 48 लाख रुपये, इनकम टैक्स विभाग को दी गई सूचना
Sat, 30 Mar 2024 08:00 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 30 Mar 2024 08:00 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कार में से 48 लाख रुपये जब्त किया है। फिलहाल, पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग को मामले की जानकारी दी है।
विज्ञापन
जब्त रुपये
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टीकमगढ़ में वाहन चेकिंग के दौरान मिश्रा तिराहे से पुलिस ने कार में से 48 लाख रुपये जब्त किए हैं।इसकी सूचना इनकम टैक्स विभाग को दी गई है।
विज्ञापन
टीकमगढ़ पुलिस कोतवाली के प्रभारी आनंद राज ने शनिवार शाम जानकारी देते हुए बताया कि एसएसटी और पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक कार में रुपये लेकर व्यक्ति जा रहा है। सूचना मिलने पर कार को टीम द्वारा टीकमगढ़ शहर के मिश्रा तिराहे पर रोका गया, जिसके पास से 48 लाख रुपये मिले हैं। कार में सवार अखिलेश जैन था। जब उससे रुपयों के ले जाने और उसका प्रमाण मांगा गया तो वह नहीं दे पाया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रुपयों को जब्त कर लिया गया है। इसकी सूचना इनकम टैक्स को दी गई है। आचार संहिता के चलते एसएसटी और पुलिस टीम लगातार वाहन चेकिंग कर रही है और एक लाख से अधिक रुपये ले जाने पर पाबंदी है। ऐसे में अखिलेश जैन 48 लाख रुपये की रकम बिना कागजात के कहीं ले जा रहा था, जिसे जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स की टीम मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
