फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh News Police seized Rs 48 lakh from car during vehicle checking

Tikamgarh: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार में से जब्त किए 48 लाख रुपये, इनकम टैक्स विभाग को दी गई सूचना

Sat, 30 Mar 2024 08:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 30 Mar 2024 08:00 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कार में से 48 लाख रुपये जब्त किया है। फिलहाल, पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग को मामले की जानकारी दी है।

विज्ञापन
Tikamgarh News Police seized Rs 48 lakh from car during vehicle checking
जब्त रुपये - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ में वाहन चेकिंग के दौरान मिश्रा तिराहे से पुलिस ने कार में से 48 लाख रुपये जब्त किए हैं।इसकी सूचना इनकम टैक्स विभाग को दी गई है।

विज्ञापन


टीकमगढ़ पुलिस कोतवाली के प्रभारी आनंद राज ने शनिवार शाम जानकारी देते हुए बताया कि एसएसटी और पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक कार में रुपये लेकर व्यक्ति जा रहा है। सूचना मिलने पर कार को टीम द्वारा टीकमगढ़ शहर के मिश्रा तिराहे पर रोका गया, जिसके पास से 48 लाख रुपये मिले हैं। कार में सवार अखिलेश जैन था। जब उससे रुपयों के ले जाने और उसका प्रमाण मांगा गया तो वह नहीं दे पाया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रुपयों को जब्त कर लिया गया है। इसकी सूचना इनकम टैक्स को दी गई है। आचार संहिता के चलते एसएसटी और पुलिस टीम लगातार वाहन चेकिंग कर रही है और एक लाख से अधिक रुपये ले जाने पर पाबंदी है। ऐसे में अखिलेश जैन 48 लाख रुपये की रकम बिना कागजात के कहीं ले जा रहा था, जिसे जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स की टीम मामले की जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed