फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh News: Police action in Tikamgarh and Kari Nagar arrested two smugglers

Tikamgarh News: टीकमगढ़ और कारी नगर में पुलिस की कार्रवाई, अवैध गांजे के साथ दो गिरफ्तार

Sat, 16 Nov 2024 06:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 16 Nov 2024 06:13 PM IST
सार

टीकमगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्थानों पर छापेमारी में 700 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया। पुलिस अधीक्षक ने मादक पदार्थों की बिक्री और सेवन के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है, साथ ही थाना प्रभारियों को जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Tikamgarh News: Police action in Tikamgarh and Kari Nagar arrested two smugglers
जब्त किए गए पदार्थ की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ शहर और कारी नगर में पुलिस ने अवैध गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से अवैध गांजा बरामद किया गया है। टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक के प्रवक्ता रहमान खान ने शनिवार की शाम बताया के टीकमगढ़ पुलिस की ओर से जिले में 2 जगह अवैध गांजे के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि टीकमगढ़ शहर के नारिया मोहल्ला में एक व्यक्ति गांजा बेच रहा है, जहां पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। आरोपी फूलचंद अहिरवार निवासी नारिया मोहल्ला टीकमगढ़ से 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत चार हजार रुपये है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीकमगढ़ जिले में लगातार मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में टीकमगढ़ शहर के बाद टीकमगढ़ जिले के नगर कारी में भी अवैध गांजा बेचने की शिकायत मिली थी, जहां पर देहात पुलिस की ओर से छापामार कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी लक्ष्मी  के पास से 300 ग्राम अवैध गांजा कीमत तीन हजार का जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपी एस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मादक पदार्थों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक के प्रवक्ता रहमान खान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीकमगढ़ जिले में लगातार मादक पदार्थ की सेवन और उनकी बेचने पर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने टीकमगढ़ जिले के समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया है कि अगर किसी भी थाना प्रभारी की क्षेत्र में अवैध गांजा बेचते या उगाते हुए पाया जाएगा और उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो संबंधित थाना प्रभारी पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने टीकमगढ़ जिले में अवैध शराब बेचने और शराब दुकानों पर पीने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अगर कोई अगर शराब बेचने और शराब दुकान के आसपास शराब पीता है तो उसके खिलाफ संबंधित थाना प्रभारी को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों जगह से पकड़े गए गांजे की कीमत सात हजार है। उन्होंने बताया कि टीकमगढ़ शहर से 400 ग्राम गांजा पकड़ा गया है, जिसकी कीमत चार हजार रुपये है। और कारी नगर से जो गांजा पकड़ा गया है वह 300 ग्राम है, जिसकी कीमत तीन हजार रुपये है। इस तरह कुल सात हजार रुपये का गांजा पकड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed