फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh News: Municipality Chairman's son Adil Malik beats up police constable, case registered

Tikamgarh News: नगर पालिका अध्यक्ष के बेटे की गुंडागर्दी आई सामने, पुलिस आरक्षक को पीटा; अब मामला दर्ज

Mon, 18 Mar 2024 12:12 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 18 Mar 2024 12:12 AM IST
सार

Tikamgarh Crime News: थाना प्रभारी ने बताया कि आरक्षक को पीटे जाने के मामले में एससी एसटी के तहत मामला दर्ज किया है। जल्द ही आरोपी आदिल मलिक की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
Tikamgarh News: Municipality Chairman's son Adil Malik beats up police constable, case registered
पुलिस आरक्षक को पीटने वाला आरोपी आदिल मलिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में रविवार की दोपहर 2.30 बजे नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक के बेटे द्वारा यातायात में पदस्थ पुलिस आरक्षक से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पुलिस आरक्षक द्वारा कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। शिकायत के आधार पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक के बेटे आदिल पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


टीकमगढ़ पुलिस कोतवाली के प्रभारी आनंद राज ने बताया कि यातायात में पदस्थ आरक्षक राजकुमार अहिरवार रविवार की दोपहर करीब 2:30 बजे ड्यूटी पर मऊ चुंगी के पास तैनात थे। तभी आरक्षक ने ट्रक को नो एंट्री में आने से रोका। उसके बाद ट्रक ड्राइवर ने ट्रक के मालिक को फोन करके बुलाया। उसके बाद ट्रक मालिक आदिल ने आकर अपने ट्रक चालक सहयोगी के साथ मिलकर आरक्षक के साथ मारपीट की और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने धारा 353, 332, 186, 294, 506 आईपीसी एससी एसटी के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पीड़ित का बयान ले लिया गया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed