फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh News: Doctors do not reach Community Health Center Baldevgarh on time patients keep getting worried

Tikamgarh News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्देवगढ़ में समय से नहीं पहुंचते डॉक्टर, परेशान होते रहते हैं मरीज

Wed, 28 Aug 2024 03:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 28 Aug 2024 03:11 PM IST
सार

स्थानीय निवासी राजकुमार का कहना है कि यह समस्या बहुत समय से चली आ रही है। कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है, लेकिन डॉक्टरों पर कोई असर नहीं पड़ता। वे अपनी मनमर्जी से अस्पताल आते हैं और चले जाते हैं, जिससे मरीजों को काफी परेशानी होती है।

विज्ञापन
Tikamgarh News: Doctors do not reach Community Health Center Baldevgarh on time patients keep getting worried
खाली पड़ा डॉक्टर का कैबिन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ जिले के नगर बल्देवगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समय पर डॉक्टरों के नहीं पहुंचने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इलाज कराने पहुंचे रामकुमार ने बताया कि वह अपने परिजनों को दिखाने के लिए आज बुधवार सुबह 9 बजे बल्देवगढ़ नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे, लेकिन 9:30 बजे तक कोई भी डॉक्टर अस्पताल में नहीं पहुंचे। नियम के अनुसार, डॉक्टरों को सुबह 9 बजे अस्पताल में पहुंचा चाहिए था। रामकुमार ने जब इस संबंध में बीएमओ से फोन पर बात की तो उन्हें बताया गया कि डॉक्टर आने वाले हैं, लेकिन इसमें समय लगेगा।

विज्ञापन


इसी तरह मीरा ने बताया कि वह सुबह से डॉक्टर का इंतजार कर रही थीं, लेकिन अब तक कोई डॉक्टर नहीं आया। उन्होंने कहा कि यह समस्या सिर्फ आज की नहीं है, बल्कि लंबे समय से चली आ रही है। जब भी वे बल्देवगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचती हैं, डॉक्टर समय पर नहीं मिलते। शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती है।   
विज्ञापन


स्थानीय निवासी राजकुमार का कहना है कि यह समस्या बहुत समय से चली आ रही है। कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है, लेकिन डॉक्टरों पर कोई असर नहीं पड़ता। वे अपनी मनमर्जी से अस्पताल आते हैं और चले जाते हैं, जिससे मरीजों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि इस सामुदायिक केंद्र से सैकड़ों ग्रामीण जुड़े हुए हैं, जो इलाज कराने के लिए यहां आते हैं, लेकिन समय पर डॉक्टर न मिलने के कारण उन्हें या तो टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय जाना पड़ता है या फिर निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है, जहां डॉक्टर मनमानी फीस वसूलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई की जाएगी 
सीएमएचओ डॉ. एसआर रोशन ने कहा कि डॉक्टर को सुबह 9 बजे तक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच जाना चाहिए। अगर, वह समय पर नहीं पहुंचे हैं तो मैं बीएमओ को इसे लेकर तत्काल निर्देश दूंगा। जो भी डॉक्टर समय पर नहीं पहुंचेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed