फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh News: Car collides with tree on Jatara Road then catches fire

Tikamgarh News: जतारा रोड पर पेड़ से टकराई कार, फिर लगी आग, हादसे के बाद चालक हो गया फरार

Tue, 23 Apr 2024 03:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 23 Apr 2024 03:04 PM IST
सार

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। ऐसे में अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि कार किसकी थी और उसे कौन चला रहा था। देहात थाना पुलिस कार चालक और उसके मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Tikamgarh News: Car collides with tree on Jatara Road then catches fire
पेड़ से टकराने के बाद कार में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ जिले में जतारा मार्ग पर मंगलवार की सुबह जतारा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार बजरंग खेरा गांव के पास रोड किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई। चालक ने तत्काल बाहर निकलकर वहां से भाग गया। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी सत्यम श्रीवास्तव ने बताया कि कार टीकमगढ़ से जतारा की ओर जा रही थी। पेड़ से टकराने के बाद उसमें आग लग गई। हादसे की सूचना तुरंत फायर विकेट को दी गई। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। कार में सिर्फ चालक था जो घटना के बाद मौके से फरार हो गया। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक आग ने पूरी तरह कार को अपनी चपेट में ले लिया था। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि कार किसकी थी और उसे कौन चला रहा था। देहात थाना पुलिस कार चालक और उसके मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed