फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh News Bike traveling at high speed collided with divider two youth died

Tikamgarh News: तेज गति से जा रही बाइक डिवाइडर से टकराई, सिर में चोट लगने से दो युवकों की मौके पर ही मौत

Tue, 19 Mar 2024 07:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 19 Mar 2024 07:19 PM IST
सार

टीकमगढ़ के खरगापुर थाना एरिया में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक बाइक को तेज गति से चला रहे थे।

Tikamgarh News Bike traveling at high speed collided with divider two youth died
दो युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ जिले में खरगापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से तेज गति से जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे टकरा गई और सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई।



हादसा होते ही राह चलते लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने तत्काल खरगापुर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। खरगापुर थाना प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि देरी गांव निवासी विष्णु अहिरवार और भैया वाल्मीकी बाइक से खरगापुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में शिव नगर तिराहा के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना में दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोट आई, जिसके चलते दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए खरगापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। साथ ही दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। खरगपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद दोनों लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
विज्ञापन


सिर में चोट के कारण हुई मौत
खरगापुर थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों लड़कों की मौत सिर में गंभीर चोट आने के कारण हुई है, जिनकी उम्र 17 और 18 के आसपास है। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिस कारण से उनके सिर में गंभीर चोट आई।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed