फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh News An unknown body found hanging from a tree police is investigating matter

Tikamgarh News: पेड़ पर लटका मिला अज्ञात शव, पुलिस कर रही मामले की जांच

Tue, 10 Sep 2024 10:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 10 Sep 2024 10:48 PM IST
सार

मामला बुढेरा पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले नया गांव के पास जामुन तलैया हार का है। जहां पर मंगलवार शाम चरवाहों को पेड़ पर लटकता हुआ एक व्यक्ति का शव मिला। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना  पुलिस थाने को दी।

विज्ञापन
Tikamgarh News An unknown body found hanging from a tree police is investigating matter
पेड़ पर लकटा शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ जिले के पुलिस थाना बुढेरा के अंतर्गत आने वाले नया गांव के जामुन तलैया हार में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का पेड़ से लटका हुआ शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के बुढेरा पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले नया गांव के पास जामुन तलैया हार है। जहां पर मंगलवार शाम चरवाहों को पेड़ पर लटकता हुआ एक व्यक्ति का शव मिला। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस थाने को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान करने की कोशिश की गई, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। टीकमगढ़ एसडीओपी का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है, जांच कर रही है और पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


तीन से चार दिन पुरानी हो सकती है लाश
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लाश व्यक्ति की है। लेकिन यह तीन से चार दिन पुरानी है। क्योंकि पेड़ पर लटके होने के कारण वह सड़ चुकी है, उसकी पहचान करने के लिए आसपास के लोगों को भी बुलाया गया है। लेकिन किसी ने मृतक की पहचान नहीं की है। इसलिए अज्ञात शव मानते हुए लाश को पेड़ से उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि अभी व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है। पहचान होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि व्यक्ति ने आत्महत्या की है या फिर किसी ने उसकी हत्या करके आत्महत्या का रूप दिया है। यह पूरा मामला विवेचना का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed