फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh News: Administration took action against quack doctors in Palera tehsil

Tikamgarh News: पलेरा तहसील में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, अवैध क्लीनिक किया सील

Tue, 27 Aug 2024 08:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 27 Aug 2024 08:23 PM IST
सार

झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक और प्रैक्टिस पर रोक लगाने के लिए चलाए गए अभियान में छापेमारी के दौरान अवैध क्लीनिक से बच्चों को दी जाने वाली कुछ ऐसी दवाइयां पाई गईं, जो बिना विशेषज्ञ परामर्श के नहीं दी जानी चाहिए। 

विज्ञापन
Tikamgarh News: Administration took action against quack doctors in Palera tehsil
क्लीनिक में जांच करती तहसीलदार डॉक्टर अवंतिका। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रशासन ने क्षेत्र में चल रहे झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक और प्रैक्टिस पर रोक लगाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। इसके चलते मंगलवार को पलेरा तहसीलदार डॉ. अवंतिका तिवारी और उनके सहयोगी टीम ने कुडियाला गांव के निजी क्लीनिक पर छापा मारकर दस्तावेज और डिग्री की जांच की। इस कार्रवाई की खबर तेजी से नगर और आसपास के क्षेत्र में फैल गई। इसके बाद झोलाछाप डॉक्टर अपने क्लीनिक बंद कर भाग निकले। 

विज्ञापन


तहसीलदार डॉक्टर अवंतिका तिवारी ने बताया कि वह सीएससी केंद्र का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची थीं। यहां एंटीबायोटिक दवा की तेज गंध आई। अंदर जाकर देखा तो मौके पर क्लीनिक चलती पाई गई। पूरे मामले का जायजा लेते हुए मौके पर मौजूद अवैध क्लीनिक से बच्चों को दी जाने वाली कुछ ऐसी दवाइयां पाई गईं, जो बिना विशेषज्ञ परामर्श के नहीं दी जानी चाहिए। दरअसल क्षेत्र में संचालित एवं चिन्हांकित झोलाछाप डॉक्टरों को पहले ही प्रैक्टिस एवं क्लीनिक बंद करने की हिदायत दी जा चुकी है। उसके बाद भी कई जगहों पर लगातार शिकायतें मिलती आ रही हैं। इसलिए प्रशासन अभियान चलाकर ऐसे क्लीनिकों को सील कर रहा है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, जिससे आमजनों को उचित स्वास्थ्य सुविधा मिल सके और उनके स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न हो सके। 
विज्ञापन


प्रशासन की इस छापेमार कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारी के रूप में उपस्थित तहसीलदार डॉ. अवंतिका तिवारी ने मौके पर मौजूद क्लीनिक संचालक मेहरबान सिंह पिता छोटेलाल राजपूत को फटकार भी लगाई। इस कार्रवाई में सील किए गए क्लीनिक से अनेक प्रकार की दवाइयां एवं उपकरण जब्त करके पंचनामा तैयार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा क्लीनिक खोला तो होगी दंडात्मक कार्रवाई
तहसीलदार डॉ. अवंतिका तिवारी ने समझाइश देते हुए कहा कि इस प्रकार के अवैध क्लीनिक संचालन की पुनरावृत्ति करने पर संबंधित के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार क्षेत्र में चल रहे गैर मान्यता प्राप्त क्लीनिकों को बंद किया जाए। कुडियाला गांव में छापामार कार्रवाई के साथ ही इस अभियान की शुरुआत कर दी गई है। विकासखंड के अन्य ग्रामों में भी इसी तरह की कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed