फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh News Administration Anti Enchroachment Drive Near Shahnai Garden

Tikamgarh News: टीकमगढ़ के शहनाई गार्डन के पास प्रशासन का चला बुलडोजर, नजूल की जमीन बेच दी थी

Tue, 09 Jul 2024 12:58 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 09 Jul 2024 12:58 PM IST
सार

टीकमगढ़ में नजूल की जमीन पर दुकान बनाकर बेचने के मामले में प्रशासन सख्त हो गया है। शहनाई गार्डन के पास बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया।

विज्ञापन
Tikamgarh News Administration Anti Enchroachment Drive Near Shahnai Garden
टीकमगढ़ में जिला प्रशासन ने बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ शहर के ईदगाह मार्केट के पास शहनाई गार्डन के पास मंगलवार सुबह जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। टीकमगढ़ तहसीलदार गोविंद सिंह ठाकुर समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मामला नजूल की जमीन पर दुकान बनाकर रजिस्ट्री कराने का है। जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए थे। नोटिस पर अमल नहीं हुआ तो बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटाया गया। 

विज्ञापन


मौके पर मौजूद हैं टीकमगढ़ तहसीलदार गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया टीकमगढ़ शहर के ईदगाह के पास स्थित नजूल की भूमि खसरा नंबर 410 के अंश पर शहनाई गार्डन एवं व्यवसायिक दुकान बना ली गई थी  जिसमें परवेज खान तनय अजीज खान निवासी टीकमगढ़ एवं शहनाज बेगम , फारूक अहमद ,सीमा उजमा पुत्री फारूक अहमद नजूल की अतिक्रमण भूमि दखल किए जाने का आदेश पारित किया गया था और इस संबंध में सभी को नोटिस जारी किए गए थे लेकिन उनके द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया था मंगलवार की सुबह तहसीलदार और पुलिस बल के साथ बुलडोजर जेसीबी मशीन को लेकर मौके पर पहुंचे और उन्होंने किए गए अतिक्रमण को हटा दिया है तहसीलदार ने बताया कि इन लोगों द्वारा नजूल की भूमि पर अतिक्रमण कर रखा था …..नजूल की भूमि की कर दी रजिस्ट्री …..तहसीलदार गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि यह भूमि टीकमगढ़ कलेक्टर द्वारा लीज पर दी गई थी जिस पर दुकान बना करके मोनू खान द्वारा दुकानों की रजिस्ट्री कर दी गई है उन्होंने कहा कि इस मामले को भी संज्ञान में लिया गया है । उस शीघ्र कार्रवाई होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed