फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh News: 28 people who fell ill after drinking contaminated water in Nagara village recovered

Tikamgarh: नगारा गांव में दूषित पानी पीने से बीमार हुए 28 लोग ठीक हुए, 18 का इलाज जारी; एक बच्चे की हुई थी मौत

Wed, 22 May 2024 11:13 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 22 May 2024 11:13 AM IST
सार

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर पीके माहौर ने बताया कि दूषित पानी पीने से बीमार हुए 46 लोगों में से 28 ठीक हो गए हैं। 18 लोग टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में भर्ती हैं, जिनका उपचार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में 24 घंटे अपनी सेवाएं दे रही है।  

विज्ञापन
Tikamgarh News: 28 people who fell ill after drinking contaminated water in Nagara village recovered
जिला अस्पताल में 18 लोगों का अभी भी चल रहा है इलाज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के नगारा गांव में दूषित पानी पीने से बीमार हुए 46 लोगों में 28 ठीक हो गए हैं। जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। बाकी बचे 18 लोगों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।  

विज्ञापन


जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर पीके माहौर ने बुधवार सुबह बताया कि मंगलवार को टीकमगढ़ जिले के नगारा गांव में कुएं का दूषित पानी पीने से 46 लोग बीमार हो गए थे। जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई थी। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और 28 लोगों को गांव के एक स्कूल में अस्थाई अस्पताल बनाकर के इलाज शूरू किया गया। जिसमें सभी का स्वास्थ्य ठीक है और उन सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया है। टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में 18 लोग भर्ती हैं, जिनका उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की एक टीम गांव में 24 घंटे अपनी सेवाएं दे रही है। अब स्थिति सामान्य है।  
विज्ञापन


आज मिलेगी पानी की रिपोर्ट 
टीकमगढ़ जिले के जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को उस कुएं के पानी के सैंपल लिए गए थे। इसके पीने से लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत हुई थी और एक बच्चे की मौत हुई थी। सैंपल लेने के बाद पीएचई विभाग को जांच के लिए दिए गए थे। आज इसकी रिपोर्ट आएगी। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुएं में दवाई भी डाली गई है। लगातार इसकी निगरानी की जा रही है। एसडीएम और एसडीओपी ने भी गांव का दौरा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed