फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh: Minor gang-raped, four boys first abducted and then looted Asmat one by one.

Tikamgarh: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार लोगों ने पहले अगवा किया फिर बारी-बारी लूटी अस्मत

Fri, 09 Feb 2024 08:37 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, टीकमगढ़
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, टीकमगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 09 Feb 2024 08:37 PM IST
सार

टीकमगढ़ में नाबालिग सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चार लोगों ने पहले तो किशोरी का अपहरण किया और फिर चारों ने दुष्कर्म किया। फिर उसे वहीं छोड़कर भाग गए। परिजनों को नाबालिग खेत में बेहोश मिली। चारों आरोपी अभी फरार हैं।

विज्ञापन
Tikamgarh: Minor gang-raped, four boys first abducted and then looted Asmat one by one.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया है। नाबालिग को आगवा करके गांव के चार लड़कों ने बारी-बारी से उसके साथ दुराचार किया। घटना के बाद पीड़ित लड़की और उसके परिजन शिकायत दर्ज कराने मोहनगढ़ थाने पहुंचे। पुलिस ने वारदात के 24 घंटे बाद चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

 
पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि 7 फरवरी की शाम लड़की खेत पर गई थी। इसी दौरान गांव के सोनू यादव, सौरभ यादव, स्वतंत्र यादव और भुमानी दास कुशवाहा ने उसके साथ जबरन दुराचार किया। देर रात तक जब लड़की घर नहीं आई तो हम लोग उसकी तलाश में खेत पर गए। वहां लड़की बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। बच्ची को उठाकर घर लाए और होश में आने के बाद पूछताछ की। इस दौरान लड़की ने गांव के ही चार लड़कों पर जबरन दुराचार करने की बात बताई। रात अधिक हो जाने के कारण थाने नहीं गए। 8 फरवरी की सुबह मोहनगढ़ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गुरुवार को दिन भर हम लोग थाने में बैठे रहे। शाम को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया। इस दौरान आरोपियों के परिजनों ने समझौता करने के लिए दबाव बनाया और चार लाख देने की बात कही। इसके बाद शुक्रवार सुबह हम लोग फिर थाने पहुंचे। तब कहीं जाकर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद से चारों आरोपी फरार
मोहनगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी सोनू यादव (30), सौरभ यादव (21), स्वतंत्र यादव (20) और भुवानी दास कुशवाहा (32) के खिलाफ दुराचार सहित पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि चारों आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। लड़की के न्यायालय में बयान दर्ज कराए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed